इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले T20 मैच में केएल राहुल ने शानदार शतक लगाकार टीम को जीत दिलाई है. इसी के साथ केएल राहुल ने T20 का नया इतिहास रच दिया है. दरअसल, केएल राहुल ने T20 में चेज करते हुए दूसरा शतक लगाया है. इससे पहले दुनिया का कोई भी बल्लेबाज ऐसा नहीं कर पाया है.
राहुल ने इस मैच में यह भी साबित कर दिया कि उनके लिए बैटिंग आर्डर कोई खास मायने नहीं रखता. यह युवा बल्लेबाज जिस तरह का प्रदर्शन कर रहा है बहुत जल्द ही बड़े-बड़े बल्लेबाजों को पीछे छोड़ देगा.

पहले टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया का एक गेंदबाज हाबी रहा तो वहीं बल्लेबाजी के दौरान एक बल्लेबाज ने इंग्लैंड का काम तमाम कर दिया था.
दरअसल, गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने पांच विकेट झटके तो वहीं केएल राहुल के बल्ले से शानदार शतक निकला. इस मैच में कुलदीप यादव को मैन ऑफ द मैच मिला.

राहुल के शतक से पहले 3 जुलाई को ही टी-20 में एक और शतक भी लगा. जिम्बाब्वे में चल रही टी-20 ट्राई सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की टीम के कप्तान एरोन फिंच ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 172 रन की आतिशी पारी खेली. ये न सिर्फ फिंच का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था बल्कि टी-20 क्रिकेट के इतिहास का भी सबसे बड़ा निजी स्कोर है.

टी-20 क्रिकेट के इतिहास में मंगलवार को दूसरी बार एक ही दिन दो शतक बने. इसमें खास बात ये है कि दोनों ही बार केएल राहुल का नाम इन शतकों की सूची में जुड़ा. केएल राहुल ने मंगलवार को अपने अंतरराष्ट्रीय टी-20 करियर का दूसर शतक बनाया.
इससे पहले उन्होंने 27 अगस्त 2016 को अमेरिका के फ्लोरिडा में वेस्टइंडीज के खिलाफ 51 गेंदों पर 110 रनों की नाबाद पारी खेली थी. इसी मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने इविन लुईस ने 49 गेंदों पर 100 रन बनाए थे.
वेस्टंइडीज ने 20 ओवरों में 245/5 रन बनाए। जवाब में भारत 244/4 रन ही बना सका. भारत एक रन से ये मैच हार गया. टी-20 क्रिकेट के इतिहास में दो बार एक ही दिन में शतक बने और दोनों ही बार केएल राहुल का नाम इस फेहरिस्त में शामिल है.
The post 2 साल बाद लोकेश राहुल ने लगाया शतक घटा ये अजीबोगरीब संयोग appeared first on SportzWiki Hindi.