Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

2 दिनों से लापता है भारतीय टीम के इस दिग्गज खिलाड़ी का भाई

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का पिछले कुछ महीनों से समय अच्छा नहीं चल रहा है, जिसके चलते उनका क्रिकेट करियर पर सवाल उठाये जा रहे. पिछले दिनों वह अपनी पत्नी की वजह से काफी समय से विवादों में रहे, जिसके कारण उनका क्रिकेट करियर दांव पर  लग गया था.और आईपीएल से उनको वापस बुला लिया गया था. उसके बाद उनके एक्सीडेंट की घटना सामने आई उसके बाद वह काफी समय से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने की कोशिश कर रहे है, लेकिन अभी तक ऐसा करने में नाकाम रहे है.

वापसी के लिए तैयार था यह गेंदबाज लेकिन अब विवादों में

शमी भारतीय टीम में वापसी के लिए तैयारी कर रहे थे, कि फिर वह एक बार चर्चाओं में आ गए. मोहम्मद शमी के चचेरे भाई का दो दिनों से कोई पता नहीं चल रहा है. इसका कारण क्या है यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है, लेकिन परिवार के लोगों को उनके अपहरण होने का शक है.

मोहम्मद शमी के चाचा जो उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के सहसपुर, अलीनगर गांव में रहते है उनका बेटा दो दिनों से लापता है. इसकी बजह क्या है इसको जानने मे अभी वक्त लग रहा है. हालाँकि कुछ लोगों का कहना है कि यह प्रेम प्रसंग का मामला है.

पुलिस ने कहा प्रेम प्रसंग का है मामला

शमी के चचेरे भाई का नाम फैज है, जो इंजीनियरिंग कॉलेज में क्लर्क के पद पर है. घरवालों के मुताबिक फैज सोमवार की रात यह कह कर घर से निकला था, कि वह कॉलेज जा रहा है. परिजन देर रात तक फैज के घर वापस आने का इंतजार करते रहे, लेकिन फिर परिजनों ने समझा कि किसी काम में फंस गया होगा, तो वह सुबह आ जायेगा. जब फैज मंगलवार की सुबह तक घर नहीं पहुँचा, तो घर वालों को उसकी चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू कार दी.

घरवालों ने आस पड़ोस से जानकारी ली जब कुछ पता नहीं चला, तो फैज के दोस्तों और उसके जान पहचान वालों से जानकारी प्राप्त करना शुरू कर दिया, लेकिन जब कोई जानकारी न मिली, तो परिजनों ने पुलिस को जानकारी देना उचित समझा इस लिए वह डिडौली कोतवाली पहुंचे. जहाँ परिजनों ने जिस इजीनियरिंग कॉलेज में वह नौकरी करता है उस कॉलेज के प्रबंधक के खिलाफ अपहरण का शक जताते हुए नामजद तहरीर दी है.

डिडौली कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऋषिराम कठेरिया ने इस मामले पर कहा कि “छानबीन में अभी तक प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है. अभी आगे जाँच की जा रही है.”

 

The post 2 दिनों से लापता है भारतीय टीम के इस दिग्गज खिलाड़ी का भाई appeared first on SportzWiki Hindi.