भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली कभी हार ना मानने वाले कप्तानों में से एक माने जाते हैं। चाहे परिस्थिति जैसी भी हो विराट कोहली हर मैच में जीत के लिए जाते हैं। इस इच्छा शक्ति ने विराट कोहली को एक फाइटर कैप्टन के रूप में विश्व के सामने प्रस्तुत किया है। विराट कोहली अपनी इसी पहचान के साथ अब इंग्लैंड के मुश्किल चुनौती के खिलाफ उतरने को तैयार हैं।

विराट कोहली की टीम पर सौरव गांगुली ने जताया भरोसा
इंग्लैंड में भारतीय टीम को 3 जुलाई से 3 मैचों की टी-20 सीरीज से शुरूआत करनी है। जिसके बाद 3 वनडे मैचों की सीरीज और 5 टेस्ट मैचों की सीरीज भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जानी है। भारतीय टीम के लिए इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज बहुत ही अहम मानी जा रही है। इस टेस्ट सीरीज को लेकर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी विराट कोहली की सेना पर भरोसा जताया है।

इस बार भारतीय टीम इंग्लैंड में जीत सकती है टेस्ट सीरीज
सौरव गांगुली ने इंडिया टीवी के साथ एक्सक्लुसिव बात करते हुए कहा कि जब भी
“मैं विराट कोहली को भारत के लिए खेलते हुए और कप्तानी करते हुए देखता हूं, तो मुझे लगता है कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने की क्षमता है। क्योंकि वो मैदान में एक योद्धा हैं। वो साल 2011 और 2014 में पिछली दो सीरीज जीतने में तो सक्षम नहीं हो सके, लेकिन इस बार टीम के पास टेस्ट सीरीज जीतने का बहुत बड़ा मौका है।”

बल्लेबाजों को बोर्ड पर लगाने होंगे 500 रन
गांगुली ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों की तुलना करते हुए कहा कि
“मेरे लिए महत्वपूर्ण चीज ये है कि भारत बोर्ड पर रन कितने रखता है। जब मैं कप्तान था, अनिल कुंबले मुझे बताते थे कि आप मुझे बोर्ड पर 500 रन देते हैं, तो हम आपको मैच जीत कर देंगे। विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, मुरली विजय, केएल राहुल…. इन सभी को इस तथ्य पर विचार करना होगा कि कम से कम 450 से 500 रन कैसे बनाएं। इंग्लैंड का मौसम थोड़ा गर्म रहेगा ऐसे में मुझे लगता है कि इस पर बल्लेबाजी करना अच्छा रहेगा। इसलिए भारत के बल्लेबाज 450 से 500 रन बनाते हैं तो मैच जीतने का मौका मिलेगा।”

इंग्लैंड में खाली पड़े अध्याय को इस बार विराट कोहली होंगे लिखने में कामयाब
सौरव गांगुली ने विराट कोहली की बल्लेबाजी को लेकर आगे कहा कि
“आखिरी बार उन्होंने अच्छा स्कोर नहीं किया था तो वो इस समय सही करने के लिए उत्सुक हैं। कोहली के 2014 और 2018 में बहुत कुछ बदलाव आ गया है। मुझे लगता है कि वो इस बार रन बनाएंगे। कोहली का फुटवर्क और बल्ले का मूवमेंट में सुधार हुआ है। उन्हें शुरूआत में सावधान रहना होगा। ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंदों को तोड़ निकालना होगा। इंग्लैंड की गेंदबाजी लाइनअप वही होगी और कोहली ऐसे बल्लेबाज हैं जो आगे बड़े हैं। कोहली के जीवन में एक खाली अध्याय है और मुझे लगता है कि वो इस बार इंग्लैंड में लिखा जाएगा।”

इस तरह से होने चाहिए टीम के 11 खिलाड़ी
दादा ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में प्लेइंग इलेवन को लेकर कहा कि “केएल राहुल और मुरली विजय को टेस्ट सीरीज में शुरूआत करनी चाहिए। पुजारा नंबर 3, कोहली नंबर 4 रहाणे नंबर 5, साहा नंबर 6 , पंड्या नंबर 7 पंड्या इस समय अपनी लय में हैं, तो उनका खेल मजबूत होगा। बुमराह, भुवी, उमेश, पंड्या, अश्विन। मैं तो पहले टेस्ट में अश्विन की जगह कुलदीप से शुरूआत करवाऊंगा। उनके पास बल्लेबाजों के मन में संदेह पैदा करने वाली काबिलियत है।”
इस टीम का नाम लेते ही सौरव गांगुली ने शिखर धवन, रवि चन्द्र अश्विन और दिनेश कार्तिक को इंग्लैंड दौरे से बाहर करने की बात कह दी है.

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post सौरव गांगुली की कोहली को विराट सलाह, अगर जीतनी है सीरीज तो इंग्लैंड दौरे पर इन 3 खिलाड़ियों को न करे प्लेइंग 11 में शामिल appeared first on SportzWiki Hindi.