Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एक दिन 3 टीम और खत्म हुआ टी-20 सीरीज

टी-20 के आने के बाद से क्रिकेट के खेल काफी तेजी से बदल रहा है। लोग 5 दिनों का टेस्ट मैच छोड़कर अब तीन घंटे का फटाफट क्रिकेट देखना पसंद करते हैं। ऐसा ही एक त्रिकोणीय श्रृंखला में देखने को मिला।

टी-20 त्रिकोणीय श्रृंखला का हुआ आयोजन

टी-20 की बढ़ती लोकप्रियता की वजह से अब उनका त्रिकोणीय सीरीज भी आयोजित किया जाने लगा है। इसी साल मर्च में भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच त्रिकोणीय टी-20 सीरीज का आयोजन किया गया था। इसी बीच आईसीसी ने एक ट्राई सीरीज का आयोजन करवाया। हालाँकि इसे अंतरराष्ट्रीय मैच का दर्जा प्राप्त नहीं था। इसमें नेपाल, नीदरलैंड्स के अलावा महेला जयवर्धने की अगुआई वाली एमसीसी की टीम भी थी।

एक दिन में खत्म हुई सीरीज

जैसा कि हम सब को पता है कोई भी टीम एक दिन में एक से ज्यादा मैच नहीं खेलती। क्योंकि खिलाड़ियों को मैदान पर शारीरिक और मानसिक से थकावट होती है। इसके बावजूद यह सीरीज मात्र एक दिन में समाप्त हो गई। बारिश से बाधित रहे इस सीरीज में पहले दोनों मैच 6-6 ओवर के खेले गए वहीं फाइनल मुकाबला 18 ओवर का होना था, जो बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाया।

मैच के नतीजे

पहला मैच नीदरलैंड और एमसीसी के बीच ऐतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान पर खेला गया। 6 ओवर के इस मैच में नीदरलैंड की टीम ने 72 बनाये, जवाब में खेलने उतरी एमसीसी की टीम 62 रन ही बना पाई और 10 रनों से मैच हार गई।

दूसरा मुकाबला एमसीसी और नेपाल के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए महेला जयवर्धने की टीम 6 ओवर में मात्र 40 रन ही बना पाई। नेपाल की टीम ने इस लक्ष्य को 1 विकेट खोकर आसानी से जीत लिया।

इसके बाद नीदरलैंड उअर नेपाल के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। यह मैच 18-18 ओवर का निर्धारित किया गया। डच टीम ने 16.4 ओवर में 174 रन बना चुकी थी, इसके बाद बारिश आई जो रुकी ही नहीं। इसी वजह से इस मैच को रद्द कर दिया गया और शायद क्रिकेट इतिहास में पहले बार त्रिकोणीय सीरीज एक ही दिन में खत्म हो गई।

The post एक दिन 3 टीम और खत्म हुआ टी-20 सीरीज appeared first on SportzWiki Hindi.