वेब डेस्क। देश और दूनिया में 3 जुलाई का दिन काफी महत्वपूर्ण हैं। आज के दिन घटित हुई महत्वपूर्ण घटनाओं की वजह से ये दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुका हैं। 3 जुलाई को पहला बचत बैंक शुरू किया गया था। इसके अलावा इसी दिन पहला स्टॉक इंडेक्स प्रकाशित किया गया था। 3 जूलार्इ के दिन लंदन में पहली बार रंगीन टीवी कार्यक्रम का प्रसारण शुरू किया गया। आज के दिन इन तमाम घटनाओं के अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं भी हुई हैं जो इतिहास में आज के दिन याद की जाती हैं। आईये जानते हैं इनके बारें में-
1661 - आज ही के दिन मुंबई और तंजौर को पुर्तगाल ने इंग्लैंड के राजा चार्ल्स द्वीतीय को सौंपा था।
1746 - 3 जुलाई 1746 के दिन बाबा बंदासिंह बहादुर को मुगल सम्राट के आदेश पर फाँसी दी गई।
1760 - आज ही के दिन दिल्ली पर मराठा सेना ने कब्जा किया।
1819 - इसी दिन पहला बचत बैंक ;बैंक ऑफ सेविंग इन न्यूयॉर्क अमेरिका ने स्टार्ट किया।
1884 – 3 जुलाई को स्टॉक एक्सचेंज दाउ जोंस ने अपना पहला स्टॉक इंडेक्स प्रकाशित किया।
1886 - छपाई मशीन का इस्तेमाल करने वाला पहला अखबार न्यूयॉर्क ट्रिब्यून बना।
1897 - लंदन में रेडियो का पेटेंट इतावली वैज्ञानिक मार्कोनी ने कराया।
1928 - इसी दिन लंदन में पहली बार रंगीन टीवी कार्यक्रम का प्रसारण हुआ।
1962 - अल्जीरिया की आजादी की घोषणा फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने आज ही के दिन की थी।
1971 - प्रसिद्ध गायक जिम मॉरिसन अपने पेरिस स्थित घर में इसी दिन मृत पाए गए।
1972 - युद्ध के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच शिमला समझौता पर हस्ताक्षर हुए।
1972 - भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर संबंधी निःशस्त्र समझौता हुआ।
1990 - 1,426 हज यात्रियों की मौत मक्का से मीना जाने वाली सुरंग में भगदड़ मचने से हुई।
2004 – इसी दिन रूस की मारिया शारापोवा महिला विम्बलडन चैम्पियन बनीं।
2017 - भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त अचल कुमार ज्योति नियुक्त हुए।
Herald