Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

30 रन बनाते ही सचिन का इंग्लैंड के खिलाफ सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ देंगे धोनी

इंग्लैंड और भारत के बीच आज पहला वनडे मैच खेला जाने वाला है जिसमें दोनों ही टीमें जीत के साथ आगे बढना चाहेगी और सीरीज में अजेय बढ़त बनाना चाहेगी। हालाँकि भारतीय टीम का पलड़ा भारी दिख रहा है और इंग्लैंड को हरा भी सकती है। जबकि इसी मैदान पर बीते दिनों इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ 481 रन बनाये थे। इस सीरीज में धोनी के पास भी बहुत अच्छा मौका है।

बन जायेंगे 10 हजारी

गौरतलब हो कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और वर्तमान के सबसे बेहतरीन विकेटकीपर-बल्लेबाजों में से एक महेंद्र सिंह इस मैच में अगर 33 रन और बना देते है तो उनके वनडे के 10 हजार रन पूरे हो जायेंगे और ये भारत के चौथे बल्लेबाज बन जायेंगे। इनसे पहले सचिन, द्रविड़ और गांगुली के नाम 10 हजार से ज्यादा रन है। इस सीरीज में ये इस ख़ास रिकॉर्ड के अलावा युवराज का भी एक रिकॉर्ड तोड़ सकते है।

युवी और सचिन का यह रिकॉर्ड तोड़ सकते है धोनी

युवराज सिंह और इंग्लैंड क्रिकेट टीम का नाम एकसाथ लें तो स्टुअर्ट ब्रॉड की याद आ जाती है जब इन्होंने 2007 के टी-20 विश्व कप में एक ही ओवर में लगातार छह छक्के लगाये थे। लेकिन हम इनके इस ख़ास कारनामे की बात नहीं कर रहे है बल्कि इनके अलावा एक और रिकॉर्ड है जिसमें यूवी सबसे आगे है।

इतने आगे है युवराज और सचिन

दरअसल बात यह है कि युवराज सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के ऐसे खिलाड़ी है, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा 1523 वनडे रन बनाये हैं, जबकि पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 1455 रन बनाये थे। वहीं अब स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी इन दोनों के बाद तीसरे नंबर पर बने हुए हैं।

माही ने इंग्लैंड के खिलाफ अब तक 1425 रन बनाए है। इस प्रकार ये सचिन से 30 रन और युवराज सिंह से 98 रन पीछे हैं। तीन वनडे मैचों की इस सीरीज में अगर ये 98 रन बना देते है तो इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जायेंगे।

The post 30 रन बनाते ही सचिन का इंग्लैंड के खिलाफ सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ देंगे धोनी appeared first on SportzWiki Hindi.