Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस भारतीय क्रिकेटर ने कभी नहीं पहना हेलमेट, और फिर बना दिए रिकॉर्ड 34 शतक

स्पोर्ट्स डेस्क:भारतीय टीम में कई ऐसे खिलाड़ी है जिनके नाम कई ऐसे रिकॉर्ड है जो दुनिया के किसी दूसरे बल्लेबाज के नाम कभी नहीं हो सकते। आज हम भारतीय टीम के ऐसे बल्लेबाज ​की बात करने जा रहे है जो मैदान में कभी भी हेलमेट पहनकर नहीं उतरा। 90 के दशक के भारतीय टीम के सबसे शानदार खिलाड़ी सुनील गावस्कर का करियर कई रिकॉर्ड से भरा पड़ा है। सुनील गावस्कर का जन्म 10 जुलाई 1959 को मुंबई में हुआ और आज वह अपना 67 वां जन्‍मदिन मना रहे हैं। इस खिलाड़ी टेस्ट मैच में ऐसे रिकॉर्ड बना दिए की जीसे तोड़ना किसी दूसरे खिलाड़ी के लिए आसान काम नहीं था। उस दौर के गावस्कर टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी ​थे।

गावस्कर ने कभी भी मैदान पर हेलमेट पहनकर बल्लेबाजी नहीं करने का रिकॉर्ड भी बना रखा है। उस समय वेस्ट इंडिज के खतरनाक गेंदबाजों से दुनिया के सभी बल्लेबाजों को डर लगता था लेकिन गावस्कर ने बेखोफ होकर उनका सामना किया। टेस्ट में गावस्कर ने 30 से ज्यादा शतक के साथ मैदान पर 100 से ज्यादा कैच करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर रखा है। सुनील गावस्कर 1983 में वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहा चुके है।

सुनील गावस्‍कर के क्रिकेट करियर का एक ऐसा अनोखा रिकॉर्ड है जो दुनिया के किसी दूसरे बल्लेबाज के नाम नहीं होगा गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में तो 30 शतक बनाए लेकिन वनडे मैच में एक शतक बनाया था। इस महान खिलाड़ी को भारत सरकार ने गावस्कर को पद्मश्री और पद्मभूषण से सम्‍मानित कर चुकी है। गावस्कर कप्तान के रूप में ज्यादा सफल कप्तान साबित नहीं हुए। सुनील गावस्कर ने एक बार कोलकाता के ईडन गार्डन्स में बहुत धीमा प्रदर्शन किया जिसके कारण जनता ने गावस्कर के खिलाफ नारे लगाए और इस मैच के बाद गावस्कर ने ईडन गार्डन्स में न खेलने की कसम खाई थी।



Herald