भारतीय टीम ने कल मंगलवार को इंग्लैंड की टीम पर उसी की धरती में एक धमाकेदार जीत हासिल की है. भारत की इस जीत पर केएल राहुल ने एक अहम भूमिका निभाई थी.
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी केएल राहुल पर काफी भरोसा दिखाया था और उन्हें खुद से पहले नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा था.
कोहली ने विश्व कप को ध्यान में रखते हुए भेजा था राहुल को नंबर-3 पर

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने केएल राहुल को नंबर-3 पर खुद से पहले भेजने का कारण बताते हुए अपने बयान में कहा, “आज तीनों विभाग में हमने जिस तरह खेला है मुझे उसे बहुत खुशी हुई है. हमने एक बहुत शानदार तरीके से जीत हासिल की है और हमारी इस जीत में युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. हम विश्व कप 2019 को ध्यान में रख रहे है और इसलिए केएल राहुल को नंबर-3 में भेजा गया और मैं नंबर-4 पर आया.”
राहुल तकनिकी रूप से काफी सक्षम

विराट ने आगे कहा, “राहुल का फॉर्म शानदार है और अब वह एक लंबा सफर तय कर चुके हैं. खासकर जिस तरह से वह आईपीएल और आयरलैंड में खेला था वह लाजवाब था. वह तकनिकी रूप से काफी सक्षम है और कुकुबुरा गेंद से भी वह अच्छा खेल रहा है. हम चाहते है, कि राहुल किसी भी क्रम में बल्लेबाजी करने के लिए तैयार रहे. राहुल के अंदर रनों की भूख है
आज वह थोड़ी भावनात्मक थे, क्योंकि उन्होंने आखिरी शतक चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ ही बनाया था उनका यह शतक लंबे समय बाद आया था. वह भारतीय क्रिकेट के भविष्य है.
हमने अपने बल्लेबाजी क्रम में बहुत ज्यादा कुछ नहीं बदला है. सिर्फ राहुल 3 में हो गये है और में 4 में आ गया हूं. नंबर-3 पर राहुल आजादी से पॉवर प्ले में खेल सकते है.
The post विराट कोहली ने खोला वो राज, जिसके चलते खुद से पहले केएल राहुल को भेजा नंबर-3 पर appeared first on SportzWiki Hindi.