Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हॉकी: टीम इंडिया का विजयी आगाज, न्यूजीलैंड को 4-2 से किया चित

बेंगलुरु। रूपिंदर पाल सिंह के दो गोलों  की बदौलत भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में गुरूवार को न्यूजीलैंड को 4-2 से हरा दिया। यहां भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) केंद्र मैदान पर हुए इस मुकाबले में भारत के लिए रूपिंदर ने दूसरे और 34वें, मनदीप सिंह ने 15वें तथा हरमनप्रीत सिंह ने 38वें मिनट में गोल किए। न्यूजीलैंड के लिए स्टफन जीनीस ने 26वें और 55वें मिनट में गोल किए।

हॉकी

मेजबान भारतीय टीम ने मुकाबले में शानदार शुरुआत की और दूसरे मिनट में ही मिले पेनाल्टी कार्नर को गोल में बदलकर स्कोर 1-0 कर लिया। भारत के लिए रूपिंदर ने यह गोल किया। न्यूजीलैंड के पास सातवें मिनट में बराबरी हासिल करने का मौका था, लेकिन भारतीय गोलकीपर कृष्ण पाठक ने इसे विफल कर दिया।

मुकाबले के 15वें मिनट में भारत ने मनदीप के बेहतरीन गोल से 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। दूसरे क्वार्टर में मेजबान टीम के पास 22वें मिनट में अपनी बढ़त को 3-0 करने का मौका था, लेकिन उसके खिलाड़ी इसमें चूक गए। इसके चार मिनट बाद ही न्यूजीलैंड ने जीनीस के मैदानी गोल से स्कोर 1-2 कर दिया।

भारतीय टीम ने हाफ टाइम के बाद भी अपना आक्रमण जारी रखा। मनदीप ने 34वें मिनट में मैच का अपना दूसरा गोल दागा और भारत को 3-1 की बढ़त दिला दी। भारत ने चार मिनट बाद ही पेनाल्टी हासिल की जिसे हरमनप्रीत ने गोल में भेजकर स्कोर 4-1 पहुंचा दिया।

चौथे और आखिरी क्वार्टर में न्यूजीलैंड भारतीय डिफेंडरों की कड़ी परीक्षा लेने लगा और 55वें मिनट में जीनीस ने मैच का अपना दूसरा गोल दागकर स्कोर 2-4 कर दिया। न्यूजीलैंड ने आखिरी मिनटों में लगातार दो पेनाल्टी कार्नर हासिल किया। लेकिन वह एक में भी गोल नहीं दाग पाया और भारत ने 4-2 से मुकाबला जीत लिया।

भारतीय टीम सीरीज का दूसरा मुकाबला 21 जुलाई को खेलेगी।

The post हॉकी: टीम इंडिया का विजयी आगाज, न्यूजीलैंड को 4-2 से किया चित appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.