खेल डेस्क। गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों के बाद टीम में वापसी कर रहे रूपिंदर पाल सिंह के शानदार दो गोलों की सहायता से भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने तीन मैचों की टेस्ट शृंखला के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4-2 से शिकस्त देकर शानदार शुरुआत की है।
युवा टेस्ट: भारत ने श्रीलंका को पारी और 21 रन से हराया, इन खिलाड़ियों ने बिखेरी चमक
स्टार खिलाड़ी रूपिंदर पाल सिंह ने दूसरे और 34वें मिनट में, मनदीप सिंह ने 15वें और हरमनप्रीत सिंह ने 38वें मिनट में गोल कर शृंखला में भारतीय टीम को विजयी शुरुआत दिलाई।
मेहमान टीम न्यूजीलैंड की ओर से हुए दोनों गोल स्टीफन जेनेस ने किए। उन्होंने 26वें और 55वें मिनट में अपनी टीम के लिए गोल किए। हालांकि उन्हें मैच के दौरान अन्य खिलाडिय़ों का सहयोग नहीं मिल सका।
थाईलैंड ओपन के फाइनल में पहुंचने से सिंधु को विश्व रैंकिंग में हुआ ये फायदा
भारतीय खिलाडिय़ों ने शुरू से ही मैच में शानदार खेल का प्रर्दशन किया। शुरुआती मिनट में ही मिले पेनल्टी कॉर्नर पर रूपिंदर ने गोल कर टीम का खाता खोला। रूपिंदर पाल सिंह के तेज हिट को कीवी टीम के गोलकीपर रिचर्ड जायस नहीं रोक सके। इसके बाद मैच के 15वें मिनट में मनदीप ने भारतीय टीम के लिए दूसरा गोल किया।
अपने पहले अन्तरराष्ट्रीय मैच में अर्जुन ने की पिता सचिन तेंदुलकर की बराबरी,अब भविष्य को लेकर उठने लगे सवाल
26वें मिनट में जेनेस ने गोल कर न्यूजीलैंड टीम का खाता खोला। इसके बाद दोनों ही टीमों ने आक्रमण में तेजी दिखाई।इसके बाद एक बार फिर से 34वें मिनट में रूपिंदर ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर भारत की बढ़त को 3-1 कर दिया। भारत को ये पेनल्टी कॉर्नर फॉरवर्ड एसवी सुनील ने दिलाया था।
इसके चार मिनट बाद ही सुनील ने एक और पेनल्टी कॉर्नर भारत को दिलाया। इस बाद गोल करने का मौका हरमनप्रीत को मिला। उन्होंने भी इसे गोल में बदलने में चूक नहीं की। मैच के अन्तिम क्वार्टर में न्यूजीलैंड की ओर से जेनेस ने दूसरा गोल किया।