पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के एक शानदार खिलाड़ी हैं. अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को लगभग सभी टूर्नामेंट में चैंपियन बनाने वाले धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स को भी तीन बार आईपीएल चैंपियन का ख़िताब दिला चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कुछ तेज गेंदबाजों के करियर को बनाने में भी अहम योगदान दिया है. तो चलिए आपको ऐसे ही चार तेज गेंदबाजों के बारे में बताते हैं.
4. ईश्वर पांडे

आईपीएल 2013 में ईश्वर पांडे पुणे वारिअर्स द्वारा टीम में शामिल किए गए थे. लेकिन उन्होंने अपनी पहचान 2014-15 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए बनायी.
मध्य प्रदेश के लंबे कद के तेज गेंदबाज ईश्वर ने चेन्नई के लिए 23 मैच खेले, जिसमें उन्होंने भले ही 17 विकेट लिए हों लेकिन उनके प्रदर्शन ने टीम को मजबूती प्रदान की.
वह पॉवर प्ले में गेंदबाजी करते मगर उनकी इकॉनमी 7.41 ही रही. 2014 में शानदार प्रदर्शन की वजह से ही पांडे का चयन न्यूज़ीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में हुआ था.
3. मनप्रीत गोनी

मनप्रीत गोनी आईपीएल के पहले ही सीजन में अपनी तेज गेंदबाजी से छा गए थे. चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए पंजाब के इस तेज गेंदबाज ने 17 विकेट निकाले थे.
धोनी ने मनप्रीत से पॉवरप्ले में गेंदबाजी करायी, तो गोनी ने भी अपनी स्विंग गेंदबाजी से बल्लेबाजों को काफी परेशान किया. गोनी के इस शानदार प्रदर्शन की वजह से ही आईपीएल के बाद उनका चयन बांग्लादेश में खेली जाने वाली ट्राई सीरीज के लिए टीम इंडिया में हुआ था. हालांकि वह अपने आईपीएल के प्रदर्शन को राष्ट्रीय टीम में बरकार नही रख पाए. कुछ ही मैचों में वह टीम से बाहर हो गए.
2. दीपक चाहर

बीते आईपीएल सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन कर अपनी ओर ध्यान खीचने वाले दीपक चाहर को बुमराह की जगह इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है.
पिछले दो आईपीएल सीजन राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स की ओर से खेलने वाले चाहर को जब इस बार आईपीएल सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी टीम में शामिल किया, तो उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी दिखाई. धोनी ने चाहर पर भरोसा जताया और चाहर ने भी निराश ना करते हुए जबरदस्त प्रदर्शन किया.
1. मोहित शर्मा

मोहित शर्मा तेज गेंदबाजी में चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे बड़ी खोज रहे हैं. 2013 में चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा टीम में लेने से पहले हरियाणा के मोहित शर्मा को कोई नही जनता था.
धोनी ने मोहित पर सबसे ज्यादा भरोसा जताया, तो मोहित शर्मा ने भी जरूरत के समय में टीम को विकेट निकाल कर दिए.
आईपीएल 2013 में अपनी डेब्यू सीजन में ही मोहित ने 15 मैचों में 20 विकेट लिए थे. इसके बाद चेन्नई द्वारा वह 2014-15 में भी टीम में शामिल किए गए. वहीं शानदार प्रदर्शन के कारण वह 2015 विश्व कप में भी टीम का हिस्सा रहे.
इस बार भी आईपीएल सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने मोहित शर्मा को अपनी टीम में शामिल करने की पूरी कोशिश की, लेकिन किंग्स इलेवेन पंजाब ने आरटीएम कार्ड का इस्तेमाल करते हुए अपनी टीम में बनाए रखा.
The post इन 4 गेंदबाजो पर इस तरह मेहरबान हुए महेंद्र सिंह धोनी कि दिला दी भारतीय टीम में जगह appeared first on SportzWiki Hindi.