Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एडिलेड ओवल को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ स्टेडियम बनाने वाला 45 साल बाद हुआ रिटायर्ड, तो अधिकारियों ने नम आँखों से की विदाई

क्रिकेट मैदान का रखरखाव करना कोई आसान काम नही होता. अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के मैदान को तैयार करने में ग्राउंडमैन की एक अहम भूमिका होती है. इसमें जो सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है वह पिच है. पिच टीमों की हार और जीत तय करने में भी एक अहम भूमिका निभाती हैं.

ऑस्ट्रेलिया का एडिलेड ओवल क्रिकेट ग्राउंड दुनिया के शानदार क्रिकेट ग्राउंड में से एक है. दुनिया के इस पुराने क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण 1871 में हुआ था. 53 हजार 583 दर्शकों की क्षमता वाले इस क्रिकेट ग्राउंड के एक ग्राउंडमैन आज रिटायर हुए हैं. इस अवसर पर ओवल क्रिकेट स्टेडियम की ओर से उन्हें शुभकामनाएं दी गयी हैं.

स्टेडियम ने बताया एक युग का अंत 

45 वर्षों तक एडिलेड ओवल क्रिकेट स्टेडियम में अपनी सेवा प्रदान करने वाले जॉन हॉकिंस आज रिटायर हो गए. इस मौके पर स्टेडियम की ओर से एक युग का अंत बताया गया है. उनकी शानदार पारी के लिए स्टेडियम की ओर से शुभकामनाएं दी गयी हैं.

ओवल क्रिकेट स्टेडियम के ऑफिसियल अकाउंट द्वारा ट्वीट करते हुए कहा गया कि

”एडिलेड ओवल पर एक युग का अंत हो गया, क्योंकि आज हमारे ग्राउंडमैन जॉन हॉकिंस 45 सालों की सेवा के बाद रिटायर हुए हैं. एक यादगार पारी के लिए जॉन को बधाई. वह एक ऐसे हैं, जिन्होंने एडिलेड ओवल के इतिहास और कई लोगों के दिलों में एक खास जगह बनायी है”

इस मैदान पर पहला मैच टेस्ट मैच 12-16 दिसम्बर 1884 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला गया था. जबकि पहला वनडे मैच 20 दिसम्बर 1975 को ऑस्ट्रेलिया और वेस्ट इंडीज के बीच हुआ था. वहीं अंतिम अन्तर्राष्ट्रीय मैच 26 जनवरी 2018 को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला गया था.

 

The post एडिलेड ओवल को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ स्टेडियम बनाने वाला 45 साल बाद हुआ रिटायर्ड, तो अधिकारियों ने नम आँखों से की विदाई appeared first on SportzWiki Hindi.