इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई वनडे सीरीज में भारतीय टीम की हार के बाद टीम के कई खिलाड़ियों पर सवाल उठने लगे हैं। टीम पहला वनडे जीतने के बाद भी अगले दोनों मैच हारकर सीरीज गंवा बैठी थी। 2019 विश्वकप के शुरू होने में अब करीब 10 महीने बचा है। ऐसे में कुछ खिलाड़ियों का विश्वकप टीम से बाहर होना लगभग तय हो चुका है।
5. सिद्धार्थ कौल

आईपीएल में शानदार गेंदबाजी करने वाले सिद्धार्थ कौल को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भारतीय टीम में खेलने का मौका मिला। वहन वह गेंद के साथ पूरी तरह फ्लॉप रहे। सीरीजके पहले दोनों मैचों में उन्हें खेलने का मौका मिला, लेकिन 121 रन खर्च करने के बाद भी उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला। बुमराह के फिट होने के बाद उनका टीम से बाहर होना तय हो चुका है।
4. अक्षर पटेल

बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल लगातर भारतीय वनडे टीम का हिस्सा हैं लेकिन कुलदीप और चहल के होते उन्हें खेलने का मौका नहीं मिल रहा। 2019 का क्रिकेट विश्वकप इंग्लैंड में हैं और वहन तीन स्पिनर के साथ जाने का कोई मतलब नहीं बनता। इस परिस्थिति में उनका टीम से बाहर जाना तय दिख रहा है।
3. उमेश यादव

भुनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमारह की चोट की वजह से उमेश यादव को काफी समय बाद भारतीय वनडे टीम में खेलने का मौका मिला। 2015 विश्वकप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज यादव ने उसके बाद गेंद से कुछ खास नहीं किया है और लगातार टीम से अंदर बाहर होते रहे हैं।
वनडे सीरीज में पहलेदो मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं देने के बाद उन्हें अंतिम मैच से बाहर कर दिया गया था। अब 2019 विश्वकप केलिए टीम में उनकी जगह नहीं बनती दिख रही है।
2. दिनेश कार्तिक

महेंद्र सिंह धोनी से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट डेब्यू करने वाले कार्तिक ने अभी तक भारत के लिए सिर्फ 80 वनडे मैच खेले हैं। वह पिछले कुछ समय से लगातार टीम का हिस्सा हैं, लेकिन उन्हें खेलने का कुछ खास मौका नहीं मिला है और जो मिला है वह उनका पूरा फायदा नहीं उठा पाए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के अंतिम वनडे में उनके पास बड़ी पारी खेलने का मौका था, लेकिन वह उसे भूना नहीं पाए।
1. सुरेश रैना

इंग्लैंड सीरीज में लगभग ढाई साल बाद भारतीय टीम में वापसी करने वाले रैना अपनी छाप छोड़ने में असफल रहे। उन्होंने यो-यो टेस्ट में फेल अंबाती रायडू की वजह टीम में शामिल किया गया था। केदार जाधव के फिट हो जाने के बाद रैना के लिए वनडे टीम का दरवाजा पूरी तरह बंद ही हो जायेगा।
The post मौजूदा भारतीय टीम के इन 5 खिलाड़ियों को दिखाया जा सकता है विश्वकप 2019 से बाहर का रास्ता appeared first on SportzWiki Hindi.