नई दिल्ली। यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले जा रहे टोयोटा यारिस ला लीगा वल्र्ड टूर्नामेंट के मैच 50 से भी अधिक देशों में देखे जा रहे हैं। टूर्नामेंट में शुक्रवार शाम सात बजे होने जा रहे मुकाबले में आस्ट्रेलियन लीग क्लब मेलबर्न सिटी का सामना स्पेनिश क्लब गिरोना एफसी से हो रहा है।

ला लीगा फुटबाल के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ाने के लिए कई प्रयास कर रहा है। 24 जुलाई से शुरू हुआ यह टूर्नामेंट 28 जुलाई तक चलेगा। मेलबर्न सिटी ने पहले मैच में इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) टीम केरला ब्लास्टर्स को 6-0 से हराया था और दूसरे मैच में वह ए-लीग की टीम गिरोना एफसी से भिड़ने के लिए तैयार है।
The post 50 से भी ज्यादा देशों की पसंद बना टोयोटा यारिस वल्र्ड टूर्नामेंट appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.