Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

किसने क्या कहा: ट्राई सीरीज के फाइनल में इंग्लैंड ए को 5 विकेट से हराने के बाद ट्विटर पर छाई इंडिया ए

जहां एक तरफ भारतीय सीनियर टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है और लगातार सीरीज जीत रही है. वही दूसरी तरफ इंडिया A टीम का भी शानदार प्रदर्शन जारी है.

सोमवार को करोड़ो भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशी की खबर आई है. जो यह है, कि इंग्लैंड की धरती में खेली गई भारत, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ए के बीच की ट्राई सीरीज का फाइनल इंडिया ए की टीम ने जीत लिया है.

इंडिया ए ने इंग्लैंड ए को 5 विकेट से हराकर जीता फाइनल मैच 

सोमवार 2 जून को इंडिया ए की टीम और इंग्लैंड ए की टीम के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया. इस मैच का टॉस इंडिया ए की टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ए की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाये.

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया ए की टीम ने इस मिले हुए 265 रन के लक्ष्य को 47.4 ओवर में मात्र 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया और ट्राई सीरीज के फाइनल मैच को अपने नाम कर लिया.

इंडिया ए टीम की इस जीत में सबसे अहम भूमिका विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने निभाई. ऋषभ पंत ने इस मैच में 62 गेंदों पर 64 रन की एक मैच विनिंग नाबाद पारी खेली.

जीत के बाद ट्विटर पर छाई इंडिया ए 

आपकों बता दें, कि फाइनल मैच जीतने के बाद इंडिया की टीम ट्विटर पर छा गई है. भारतीय क्रिकेट प्रशंसक इंडिया ए की टीम को ट्विटर पर जीत की बधाई दे रहे है.

 

 

The post किसने क्या कहा: ट्राई सीरीज के फाइनल में इंग्लैंड ए को 5 विकेट से हराने के बाद ट्विटर पर छाई इंडिया ए appeared first on SportzWiki Hindi.