Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एक क्लिक में पढ़ें देश, विदेश, सिनेमा, स्‍पोर्टस और फीफा से जुड़ी 5 बड़ी खबरें

जम्मू कश्मीर में पीडीपी के साथ सरकार बनाने की बात पर कांग्रेस ने दिया ये बड़ा बयान

जम्मू कश्मीर में पीडीपी के साथ सरकार बनाने की बात पर कांग्रेस ने दिया ये बड़ा बयान

इंटरनेट डेस्क।जम्मू कश्मीर में तीन साल से चल रही महबूबा सरकार को हाल ही में एक बहुत बड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है की जम्मू कश्मीर में बीजेपी और पीडीपी गठबंधन टूट गया था। गठबंधन टूटने के साथ ही जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। कहा जाता है की सरकार जम्मू कश्मीर में बीजेपी के साथ मिलकर तीन साल से अपना कार्य कर रही थी। भाजपा नेता राम माधव का कहना है की उन्होने पीडीपी के साथ गठबंधन जिन उद्देश्यों को लेकर किया था वह सरकार द्वारा पूरे नहीं किये गए है। इसके साथ ही अब जम्मू कश्मीर में नई सरकार बनने की खबरें सुर्खियों में बनी हुई है। अनुमान लगाये जा रहें है की जल्द ही पीडीपी और कांग्रेस मिलकर जम्मू कश्मीर में अपनी सरकार बना सकती है।

लेकिन बताया जा रहा है की इस बात से कांग्रेस साफ इतन्कार कर रही है। कांग्रेस का कहना है की वह किसी सूरत में पीडीपी के साथ गठबंधन कर जम्मू कश्मीर में अपनी सरकार नही बनायेगी। कांग्रेस के राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि भाजपा के समर्थन वापस लेने से सत्ता से बाहर हुई पीडीपी के साथ किसी तरह के गठबंधन का कोई प्रश्न ही नहीं उठता। आजाद ने कहा, ''पीडीपी के साथ न अभी और न भविष्य में किसी गठबंधन का कोई सवाल ही नहीं है।उन्होंने पीडीपी के किसी नेता से मिलने से भी इनकार किया।

हाल ही में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आवास पर सोमवार को जम्मू-कश्मीर से जुड़े कांग्रेस के कोर ग्रुप की बैठक हुई। इसमें राज्य के राजनीतिक हालात पर चर्चा की गई। इस कोर ग्रुप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, पी चिदंबरम, कांग्रेस की महासचिव एवं राज्य प्रभारी अंबिका सोनी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर मौजूद थे। साथ ही कांग्रेस जम्मू-कश्मीर में जल्द से जल्द चुनाव कराए जाने की बात कर रही है। उनका कहना है की जम्मू-कश्मीर में जल्द ही चुनाव होने चाइये।

किम जोंग परमाणु हथियारों और गोपनीय उत्पादन स्थल को लेकर जल्द ही कर सकता है ये काम

किम जोंग परमाणु हथियारों और गोपनीय उत्पादन स्थल को लेकर जल्द ही कर सकता है ये काम

इंटरनेट डेस्क।विश्व का सबसे बड़ा तानाशाह शासन कहलाने उत्तर कोरियाई शासक किम जोंग उन हमेशा सुर्खियों में बने रहते है। साथ ही कहा जा रहा है अब उत्तर कोरिया देश में मौजूद परमाणु हथियारों और गोपनीय उत्पादन स्थल को छुपाने के तरीकों पर विचार कर रहा है। यानि अब उत्तर कोरिया अपने परमाणु हथियारों और उत्पादन की अब गोपनीयता रख सकता है अब क्या करने वाल है और किस का उत्पादन करने वाले है इस बात का अब कोई अंदाजा भी नही लगा सकते है। साथ ही अखबार ने खुफिया विभाग के अधिकारियों का हवाला देते हुए लिखा है कि अमेरिकी खुफिया विभाग के अधिकारियों का निष्कर्ष है कि उत्तर कोरिया पूरे तौर पर अपने परमाणु हथियारों का समर्पण करने के पक्ष में नहीं है।

रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है की ये उत्तर कोरियाई शासक किम जोंग उन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई शिखर बैठक के दौरान बनी सहमति के खिलाफ है। हाल ही में दोनों देशों में सिंगापुर में 12 जून को शिखर बैठक हुई थी। जिसमें बताया जा रहा है की इस बात की सहमति बनी थी की सुरक्षा की पूर्ण गारंटी के एवज में '' पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण" की बात कही थी। अब हाल में लिए इस फैसले पर अमेरिका का क्या रुख होगा ये देखने वाली बात है। अनुसार उत्तर कोरिया अपने परमाणु हथियारों और परमाणु हथियार विकसित करने में सक्षम गोपनीय स्थलों को बचाए रखना चाहता है।

खबरों के मुताबिक बताया जाता रहा है की उत्तर कोरिया के पास करीब 65 परमाणु हथियार हैं। जिससे साफ है कि उतर कोरिया पूर्ण तरीके से अपने परमाणु हथियारों का समर्पण करने के पक्ष में नहीं है। उत्तर कोरियाई शासक किम जोंग उन ने हाल ही में लेफ्टिनेंट जनरल ह्योंग जू सोंग पर जवानों को तय सीमा से ज्यादा खाना और ईंधन बांटने के आरोप सरेआम 90 गोलियों से छलनी करवा मौत के घाट उतार दिया था।

Sanju : जबरदस्त कमाई के चलते जल्द ही बना सकती है ये रिकॉर्ड

Sanju : जबरदस्त कमाई के चलते जल्द ही बना सकती है ये रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क।29 जून को रिलीज हुई बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म ;संजू ने बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है। फिल्म ने महज 3 दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। लेकिन अभी भी फिल्म कमाई करने के मामले में पीछे नही है फिल्म लगातार अच्छा बिजनेस कर रही है साथ ही फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी की मेहनत सभी को काफी पसंद आ रही है फिल्म संजू को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की जिंदगी को बड़े पर्दे पर दिखाया जा रहा है। बॉक्स ऑफिस फिल्म ने फर्स्ट वीकेंड में तो रिकॉर्डतोड़ कमाई की ही है साथ ही अनुमान लगाया जा रही है की जल्द ही फिल्म 150 करोड़ के आकड़ा पार कर लेगी।

रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है की फिल्म ;संजू इस साल की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गयी है इसके साथ ही फिल्म कमाई के मामले में अपने अलग ही रिकॉर्ड बना रही है फिल्म ने पहले ही दिन 34.75 करोड़ रुपए की कमाई कर नया रिकॉर्ड कायम किया हैं। साथ ही बताया जा रहा है की ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक फिल्म ने सोमवार को इस फिल्म ने सोमवार को 27 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया हैं। यानी फिल्म ने रेस-3 को पिछे छोड़ का लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है। साथ ही बताया जा रहा है की फिल्म ने अभी तक कुल मिलाकर 139 करोड़ 75 लाख रुपए की कमाई की हैं। साथ ही कहा जा रहा है की फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई रविवार के दिन की थी। फिल्म ने इस दिन 39 करोड़ रुपए के आसपास फिल्म की कमाई हैं।

बताते चलें कि फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी द्दारा किया गया हैं। फिल्म में संजय दत्त का किरदार अभिनेता रणबीर कपूर निभा रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा, परेश रावल, दिया मिर्जा, विक्की कौशल जैसे कलाकार शामिल हैं।

आज के मैच में पाकिस्तान के इस खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं विराट कोहली

आज के मैच में पाकिस्तान के इस खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं विराट कोहली

स्पोर्ट्स डेस्क:आज से भारत का इंग्लैंड दौरा शुरू होने जा रहा है और इस दौर का आगाज 3 मैचों की टी 20 सीरीज के साथ होगा। भारतीय टीम 3 मैचों की इस सीरीज का पहला मैच इंग्लैंड के खिलाफ आज खेलेगी। आज के इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली एक नए रिकॉर्ड बनाने के बहुत नजदिक पहुंच गए है। अगर आज के मैच में विराट ये रिकॉर्ड बनाते हैं तो पाकिस्तान के एक खिलाड़ी के लिए तगड़ा झटका हो सकता है। पाकिस्तान के शोएब मलिक टी-20 ट्राई सीरीज में एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया जिसके कारण पाकिस्तान के फैंस इस रिकॉर्ड के बाद बहुत ज्यादा खुश नजर आ रहे थे।

पाकिस्तान के इन फैंस की खुशी को ज्यादा दिनों तक उनके चेहरे पर नहीं रहने काम आज के मैच मेंविराट कर सकते हैं। शोएब मलिक टी-20 ट्राई सीरीज में अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 2039 रन बनाने का एक रिकॉर्ड अपने नाम किया था। इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए शोएब मलिक ने 93वें मैच खेले हैं। लेकिन भारतीय कप्तान विराट आज 48 रन की पारी खेलते हैं तो आज शोएब का रिकॉर्ड टूट सकता है। विराट कोहली अपने 71वें मैच में शोएब के इस रिकॉर्ड को तोड़ने का काम कर सकते हैं। विराट ने अभी तक 70 मैच में 1992 रन बना चुके हैं।

टी20 में अभी तक 2 हजार से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड मार्टिन गुप्टिल, ब्रैंडन मैक्कुलम आैर शोएब मलिक के नाम है। विराट कोहली अगर आज के मैच 8 रन बनाते हैं तो वह 2 हजार बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो सकते हैं। अगर भारत इस ​सीरीज को जीतने में कामयाब होती है तो वह आईसीसीसी टी20 रैंकिंग में पाकिस्तान से आगे निकली सकती है। इस समय भारतीय टीम आईसीसीसी टी20 रैंकिंग में 123 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है। वहीं पाकिस्तान क्रिकेट टीम 131 अंकों के साथ इस रैंकिंग में पहले स्थान पर कायम है।

फीफा 2018: आज इन टीमों के बीच होगी क्वार्टर फाइनल की अंतिम जंग

फीफा 2018: आज इन टीमों के बीच होगी क्वार्टर फाइनल की अंतिम जंग

इंटरनेट डेस्क:आज फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण के अंतिम 16 के आखिरी मैच आज खेले जाएंगे। इससे पहले 6 टीमों ने अंतिम 8 में प्रवेश कर लिया है। आज अंतिम 16 के दो मैच खेले जाएंगे पहली मैच में स्वीडन का मुकाबल स्विट्जरलैंड से होगा और इंग्लैंड का मुकाबला कोलंबिया से होगा। विश्व कप से पहले इन टीमों के बारे में ज्यादा लोगों को पता नहीं था। लेकिन इस विश्व कप में हो रहे बड़े उल्टफेर के कारण अब किसी भी टीम पर विश्वास नहीं किया जा सकता है की वह विश्व कप को जीत नहीं सकती। इंग्लैंड पिछले तीन विश्व कप से वह अंतिम 16 से आगे नहीं बढ़ पाया है।

वहीं कोलंबिया दूसरी बार भी अंतिम-8 में पहुंचने का प्रयास करेगा। इससे पहले 1998 विश्व कप में दोनों टीमों का आमान सामना हुआ था लेकिन उस समय इंग्लैंड ने कोलंबिया को 2-0 से हराकर बाजी अपने नाम करी थी। इस विश्व कप में 5 गोल करने वाले इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन फीफा विश्व कप 2018 के गोल्डन बूट अवॉर्ड की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं। इंग्लैंड को आज के मैच में अपने कप्तान से बहुत ज्यादा उम्मीद है। कोलंबिया के स्टार खिलाड़ी रॉड्रिग्ज के आज के मैच में खेलने के बारे में अभी तक संदेह बना हुआ है। इस खिलाड़ी ने पिछले विश्व कप 6 गोल करके गोल्डन बूट का खिताब अपने नाम किया था। पिछले विश्व कप चैंपियन टीम जर्मनी, अर्जेंटीना, पुर्तगाल और स्पेन इस विश्व कप से बाहर हो गयी है।

ब्राजील,बेल्जियम,फ्रांस,उरुग्वे, क्रोएशिया और रूस अंतिम 8 में पहुंच गई हैं और 2 टीमों का पहुंचा शेष है। आज के मैच के बाद अंतिम 8 की सभी टीमों के नाम हमारे सामने होंगे। इस विश्व कप में 32 टीमों ने भाग लिया था और इस विश्व कप का फाइनल मुकाबला 15 जुलाई को खेले जाएगा। स्विट्जरलैंड और स्वीडन के लिए अंतिम 8 में जगह सालों पहले मिली थी। आज के मैच में दोनों के पास अच्छा मौका होगा।

स्वीडन vs स्विट्जरलैंड मंगलवार/ 3 जुलाई रात 7.30 बजे
कोलंबिया vs इंग्लैंड मंगलवार/ 3 जुलाई रात 11.30 बजे



Herald