Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पहले ही मैच में 5 विकेट लेने के बाद कुलदीप यादव ने इन्हें दिया अपनी सफलता का पूरा-पूरा श्रेय

भारत और इंग्लैंड के बीच आज पहला टी-20 मैच खेला गया. इस मैच में टॉस जीत कर विराट कोहली ने पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया. वही राहुल को टीम में शामिल किया गया. वही इंग्लैंड ने टीम में कोई भी बदलाव नही किया.

कुलदीप के आगे इंग्लैंड के बल्लेबाज़ हुए फेल 

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए इंग्लैंड के बल्लेबाज़ आज अपना जलवा नही दिखा पाए. इंग्लैंड के सारे बल्लेबाज़ आज कुलदीप यादव के खिलाफ संघर्ष करते हुए नज़र आए. कुलदीप ने आज के मैच में 21 रन देकर 5 विकेट हासिल किये. वही इंग्लैंड ने बटलर की 69 रन की पारी खेली. उनके अलावा रॉय ने 30 रन की पारी खेली.

राहुल की पारी से मिली जीत 

159 रन के स्कोर का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत कुछ ख़ास नही रही थी. धवन सिर्फ 4 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद रोहित और राहुल ने टीम को संभाला. दोनों ने 123 रन की साझेदारी की. इस दौरान रोहित 32 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद राहुल ने शानदार शतक लगाते हुए टीम को जीत दिला दी. भारत ने इस मैच मे जीत के साथ सीरीज में बढ़त बना बना ली है.

मैं आगे भी अच्छा करने की कोशिश करूँगा 

मैच में 5 विकेट लेने वाले कुलदीप यादव ने मैच के बाद कहा कि

“ये मेरा पहला इंग्लैंड का दौरा है. मैं यहाँ सब अच्छा करना होता है. यहाँ के हालात काफी अच्छे है. ये मेरे लिए घर जैसा है. विकेट काफी सुखा था, जिस वजह से मैं अपनी लाइन और लेंथ पर ध्यान दे रहा हूँ. जब आप गूगली फेंकते हैं तो अपनी लाइन का ध्यान रखना पड़ता है . जब आप की टीम में कोहली और धोनी जैसे खिलाड़ी हो. तो आप उसकी सलाह ले सकते हैं. सभी कुछ अच्छा जा रहा है, मुझे उम्मीद है कि आने वाले मैच में भी अच्छा कर पाउँगा .”

The post पहले ही मैच में 5 विकेट लेने के बाद कुलदीप यादव ने इन्हें दिया अपनी सफलता का पूरा-पूरा श्रेय appeared first on SportzWiki Hindi.