इंग्लैंड दौरे पर टी-20 सीरीज के पहले मैच में भारत ने 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. टीम इंडिया की इस जीत के हीरो कुलदीप यादव और केएल राहुल रहे. चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने अपनी स्पिन गेंदबाजी में इंग्लैंड के बल्लेबाजो को फंसाते हुए पांच विकेट निकाले. जिससे इंग्लैंड की टीम एक बड़े स्कोर तक नही पहुंच पायी. जबकि केएल राहुल की विस्फोटक शतकीय पारी से भारत ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया.
लगातार शानदार गेंदबाजी कर रहे कुलदीप यादव टी-20 के स्पेशलिस्ट गेंदबाज बन चुके हैं. वहीं सौरव गांगुली भी कुलदीप यादव की गेंदबाजी से काफी प्रभावित हुए हैं और वह कुलदीप को भारत के लिए सभी फॉर्मेट में खेलते हुए देखना चाहते हैं.
ये कहा सौरव गांगुली ने

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली कुलदीप यादव द्वारा पहले ही टी-20 मैच में की गयी शानदार गेंदबाजी से काफी प्रभावित हुए हैं. उन्होंने कहा ”वह(कुलदीप) भारत के लिय विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. वह इस सीरीज में भारत की एक शक्ति हैं. टी-20 क्रिकेट और वनडे के साथ उम्मीद है कि भारत टेस्ट में भी उनके साथ खेलेगा”
इसके साथ ही गांगुली ने कहा ”वह सीख रहे हैं कि टी-20 क्रिकेट में किस तरह से गेंदबाजी करनी है. वे बहुत अधिक टी-20 क्रिकेट खेलते हैं. इसलिए वह अच्छे ओवर में बाउंड्री नही देने के बारे में जानते हैं. वह बल्लेबाज को एक रन देकर दूसरे एंड पर जाने के लिए मजबूर कर देते हैं”

इंग्लैंड के साथ खेले गए इस टी-20 मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट खोकर 159 रन बनाकर 160 का टार्गेट भारत को दिया. जिसके जवाब में उतरी भारतीय टीम ने केएल राहुल के शतक की मदद से दो विकेट खोकर 18.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया था. विराट कोहली 20 रन बनाकर नॉट आउट रहे. जबकि केएल राहुल भी 101 रन बनाकर नाबाद लौटे.
The post इंग्लैंड के 5 बल्लेबाजो को पवेलियन भेजने वाले कुलदीप यादव को सौरव गांगुली ने दिया ये गिफ्ट appeared first on SportzWiki Hindi.