मोदी सरकार और योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुई ये बोले शाह
इंटरनेट डेस्क।उतरप्रदेश में हाल ही में हुए योगी सरकार के सवा साल के कार्यकाल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चार साल पुरे होने के मौके पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह हुए उनकी सरकार के द्वारा किये गए कार्यो की उपलब्धियां गिनाई साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा की स्वच्छ राजनीति के प्रचार के साथ विपक्षियों की परिवारवाद और जातिवाद की राजनीति का खुलासा होना चाहिए। उनके इस भाषण से स्पष्ट ही रहा है की अब भाजपा ने 2019 की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा की भारत में सभी राजनैतिक पार्टियां जाती की राजनिति करती है लेकिन भाजपा जातिवाद की राजनीति से बहुत दूर रहती है। भाजपा सभी को साथ लेकर चलती है और विकास की योजनाओं पर ध्यान देती है।
रिपोर्ट के अनुसार बताया गया है की अब भाजपा ने 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। शाह ने पार्टियों पर आरोप लगाते हुए कहा की एक ओर तो स्वच्छ राजनीति करने वाली भाजपा है, वहीं दूसरी ओर देश के अंदर सैकड़ों राजनैतिक पार्टियां खड़ी हैं जो सिर्फ जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति कर रही हैं। साथ ही उन्होने कहा कि आरोप लगाया कि इन पार्टियों का उद्देश्य अपने परिवार और अपनी जातियों का भला करना ही है। लेकिन इसके विपरीत भाजपा का उद्देश्य समग्र हिन्दुस्तान को सर्वोच्चता के शिखर पर ले जाने का है। साथ ही उन्होंने देश में सरकार द्वारा की गयी 7.50 करोड़ घरों में शौचालय निर्माण, उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर वितरण आदि अन्य योजनाएं के बारे में बताया।साथ ही शाह ने कहा कि भाजपा पर विपक्षी पार्टियां कई आरोप लगाती रहती है उन्होंने कहा की खासकर कांग्रेस, सपा-बसपा आदि पार्टियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चार साल का हिसाब मांग रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं अपना हिसाब देने के बजाय उनसे हिसाब लूंगा साथ ही उन्होंने कहा कि देश की आजादी के 70 साल में 55 वर्ष तक उन्होंने जो शासन किया, वे उसका हिसाब दें। साथ ही उन्होंने कई अन्य पार्टियों के बारे में कहा की कई पार्टियां बहुत बड़े बड़े घोटाले कर के बैठी हुई है।
नाव दुर्घटनाओं के लिए मशहूर थाईलैंड में एक बार फिर से पलटी नाव, 49 लोगो की तलाश जारी
बैंकाक।समुद्र में होने वाली प्राकृतिक आपदाओं को अंदेशा कोई नही लगा सकता। अधिकांशत आपने सूना होगा की समुद्र में काई जहाज फंस गया या फिर कोई नाव डूब गई। इस तरह की घटनाएं आमतौर पर विदेशो में ज्यादा होती हैं क्योंकि समुद्र से वहां के कई व्यवसाय जूडे होते हैं और ऐसे में दुर्घटनाओं का डर भी ज्यादा होने लगता हैं। ऐसा ही एक वाक्या सामने आया हैं थाईलैंड द्वीप फुकेत के पास से, यह द्वीप पर्यटन की दृष्टि से काफी मशहूर हैं। खबरों के अनुसार इस द्वीप के पास समुद्र में नाव डूब गई हैं जिसमें तकरिबन 49 लोग लापता हो गए हैं। फुकेत के पास नाव डूबने से जूडी ये जानकारी गुरुवार को थाईलैंड की नौसेना ने दी हैं। खबरों के अनुसार समुद्र में डूबी इस नाव में थाई चालक दल और चीनी पर्यटकों सहित तकरिबन 97 लोग सवार थे।
जानकारी के मुताबिक अभी तक इस नाव पर सवार 49 लोग लापता हैं जिन्हें खोजने का प्रयास किया जा रहा हैं। इन लोगो में रॉयल थाई नेवी क्षेत्र 3 के कमांडर और चालक दल के सदस्य भी शामिल हैं। इस नाव के डूबने की सूचना देते हुए रियर एडमिरल सोमनुक प्रीम्प्रैमोट ने बताया हैं इस नाव से तकरिबन 48 लोगों को बचा लिया गया हैं मगर अभी भी हम 49 लोगों की तलाश कर रहे हैं। एडमिरल सोमनुक प्रीम्प्रैमोट ने कहा हैं कि इस नाव पर सवार सभी लोग लाइफ जैकेट पहने हुए थे और हमने नौकाओं को मदद के लिए भेज दिया हैं।
नौसेना के अधिकारियों के मुताबिक इस दुर्घटना में कुल 3 नावें डूबी हैं जिनमें ये नाव होने की संभावना हैं। इसके अलावा जो अन्य 2 नावे डूबी हैं दनके 39 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया हैं। इससे पहले थाइलैंड इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ हैं क्योंकि 10 दिन पहले चियांग राई प्रांत से 12 जूनियर फुटबॉल खिलाड़ी और उनके कोच एक गुफा से जीवित निकाल लिये गये हैं। थाइलैंड में नावों से जूडी ऐसी दुर्घटनाएं काफी ज्यादा होती हैं जो सुरक्षा मानक अंतरराष्ट्रीय मानदंडों से बेहद कम हैं।
मल्लिका शेरावत का खुलासा! हीरो को कर दिया था सोने के लिए मना, अब चुका रही हैं.....
बॉलीवुड डेस्क।फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों आये दिन कास्टिंग काउच से जूडी सुर्खियां सामने आ रही हैं। अधिकाशंत एक्ट्रेस ने अपने फिल्मी सफर के दौरान हुई कास्टिंग काउच की घटना को स्वीकारा हैं वहीं बॉलीवुड में अपने हॉट अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने भी इसे लेकर एक खुलासा कर दिया हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत इन दिनों लाइमलाइट से काफी दूर हैं मगर सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती हैं। मल्लिका शेरावत अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर आये दिन फोटोज शेयर करती रहती हैं।
पिछले कुछ वर्षों से फिल्मी पर्दे से दूरियां बनाने वाली अभिनेत्री मल्लिका शेरावत के एक बयान ने फिल्मी दूनियां में हडकंप मचा दिया हैं। हालहीं में मीडिया को दिये एक इंटरव्यू में मल्लिका ने अपने साथ हुई एक चौकानें वाली घटना का जिक्र किया हैं। मल्लिका ने इस इंटरव्यू में कहा हैं कि उन्होंने एक हिरो के साथ सोने से मना कर दिया इसीलिए उन्हें अब फिल्में मिलना बंद हो गई हैं। मल्लिका शेरावत ने इंटरव्यू में कहा हैं कि फैंस और अन्य लोग अब उन्हें फिल्मों में निभाये कैरेक्टर्स की तरह जज करते हैं। इससे पहले मल्लिका ने कई फिल्मों में काम किया हैं। मल्लिका शेरावत को फिल्म अभिनेता इमरान हाशमी के साथ काफी पसंद किया गया था। इन दोनो ने वर्ष 2004 में रिलीज हुई फिल्म ;मर्डर में एक साथ काम किया था।
मल्लिका शेरावत ने अपने इंटरव्यू में कहा हैं कि लोगो के दिल मे मेरे लिए काफी सारे विचार पनप रहें हैं। ये विचार अफवाहों के रूप में सामने आ रहें हैं। मल्लिका के अनुसार अगर कोई अभिनेत्री शॉट स्कर्ट पहनकर किस सीन देती हैं तो उसके केरेक्टर को गिरा हुआ मान लिया जाता हैं। मल्लिका ने इंटरव्यू में खूलासा करते हुए बताया हैं कि उन्हें पुरूष एक्टर्स की वजह से काम से निकाला गया हैं। मल्लिका के अनुसार पुरूष अभिनेता उन्हें हमबिस्तर होने को कहते थें। फिल्म इंडस्ट्री में महिला अभिनेत्रीयों के साथ ऐसी घटनाओं का खुलासा आयें दिन होता रहता हैं। हालहीं में फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौट और स्वरा भास्कर ने भी इस तरह का खुलासा किया था।
धोनी 37वें जन्मदिन से पहले रचेंगे ये इतिहास
स्पोर्ट्स डेस्क:भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरे मैच आज खेला जाएगा। आज के मैच को जीतकर भारतीय टीम इस सीरीज को अपने नाम कर सकती है। इस सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को हरा दिया था। आज के मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर उतरते ही कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। आज का मैच रात 10 बजे कार्डिफ में खेला जाएगा और इस मैच में धोनी के नाम एक नहीं बल्कि तीन रिकॉर्ड दर्ज हो सकते हैं। धोनी अपने जन्मदिन से पहले अपने फैंस को खुशी मनाने का मौका दे सकते हैं। आज धोनी अपने करियर का 500वां अंतराष्ट्रीय मैच खेलेन के लिए मैदान में उतरेंगे।
धोनी ने टेस्ट में 90 मैच, वनडे में 318 और टी20 में 91 मैच खेल चुके हैं और आज अपने करियर का 500वां मैच खेेलने मैदान में उतरेंगे। धोनी ने अभी तक टी-20 में 91 मैच खेलकर कुल 1455 रन बनाए है। अगर आज के मैच में धोनी 45 रनों की पारी खेलते है, तो वे टी-20 में अपने 1500 रन पूरे कर सकते हैं। लेकिन यह रिकॉर्ड आज के मैच में बनना आसान नहीं होगा। अगर धोनी बल्लेबाजी करने उतरते है तो आज वह टी20 में 50 छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। 500वां मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट मे सबसे पहला नाम सचिन का है उसके बाद महेला जयवर्धने, कुमार संगकारा, सनथ जयसूर्या, रिकी पोंटिंग, शाहिद अफरीदी, जैक्स कालिस और राहुल द्रविड़ का नाम आता है।
धोनी ने अपना पहला एकदिवसीय मैच 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ तो टेस्ट 2005 में श्रीलंका के खिलाफ और 2006 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला टी-20 मैच खेला था।आज के मैच में भारतीय टीम को अपना पिछला प्रदर्शन जारी रखकर इंग्लैंड को टी20 सीरीज में हराने का अच्छा मौका हो सकता है।
फीफा 2018: आज क्वार्टर फाइनल में फ्रांस का होगा उरुग्वे से मुकाबला
फीफा डेस्क:आजक्वार्टर फाइनल मुकाबले में इस विश्व कप की मेजबानी करने वाली टीम फ्रांस का उरुग्वे से मैच होगा। इस विश्व कप में उरूग्वे की टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। इस टीम ने विश्व कप में खेले गए अब तक मैचों से केवल एक गोल खाया है। उरूग्वे के खिलाफ ग्रुप मैच में कोई भी टीम गोल करने में कामयाब नहीं हो सकी और इस टीम को पहला गोल अंतिम 16 में पुर्तगाल से खाना पड़ा था। इस विश्व कप में दो ही टीमे है जो अभी तक एक गोल खाई है पहली उरूग्वे और दूसरी ब्राजील टीम है।
इन दोनों टीमों के मैच आज ही खेले जा रहे हैं। आज के मैच में सभी दर्शाकों को फ्रांस के खिलाड़ी कायलियन मबापे और उरूग्वे के लुइस सुआरेज के बीच होने वाली जबरदस्त टक्कर को लेकर सबसे ज्यादा उत्साह है। इस मैच को जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में प्रवेश करेगी। इस विश्व कप में उरुग्वे टीम की सबसे बड़ी ताकत उसका डिफेंड है, जिसे तोड़ना फ्रांस के लिए आसान काम नहीं होगा। इस विश्व कप के हर मैच में उरुग्वे की जीत केवल मजबूत डिफेंस के दम पर ही मिली है। अंतिम 8 में प्रवेश करने के लिए उरुग्वे ने पुर्तगाल को हराया और फ्रांस ने अर्जेटीना को हराकर था। आज के मैच में जो टीम सबसे अच्छा प्रदर्शन करेगी वह इस विश्व कप के अगले राउंड में प्रवेश करेगी। आज के मैच में मेजबान टीम के लिए सबसे बड़ी चुनौती हो सकती है क्योंकि मेजबान इस विश्व कप में अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है। लेकिन आज के मैच में वह अपनी जीत का क्रम जारी रखती है तो उसे सेमीफाइनल में जाने से कोई नहीं रोक सकता। लेकिन आज के मैच में इस विश्व के सबसे मजबूत डिफेंड को तोड़ना आसान काम नहीं होगा।
उरुग्वे V/S फ्रांसके बीच शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल का पहला मुकाबला निज़्हनी निवगोरोड स्टेडियम में खेला जायेगा।
ब्राजील V/S बेल्जियमके बीच शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल का दूसरा मुकाबला कजान स्टेडियम में खेला जायेगा।
Herald