एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपनी फिल्म '102 नॉट आउट' में शानदार अभिनय किया हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने एक उम्रदराज शख्स का किरदार निभाया हैं। खबर आ रही हैं कि अमिताभ बच्चन साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी की फिल्म ;से रा नरसिम्हा रेड्डी में कैमियो रोल करेंगे।
सभी जानते हैं कि अमिताभ 75 साल के हो चुके हैं लेकिन अभी भी वे अपनी ऊर्जा और दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं, इसका ही असर हैं आज करोड़ो लोग उनको पसंद करते हैं। अमिताभ बच्चन अभी भी अपनी कलाकारी का लोहा मनवाते हैं लेकिन उनके साथ के कई अभिनेता और अभिनेत्रियां अब न के बराबर इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और उनके लुक भी काफी बदल चुके हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे स्टार्स के बदले लुक्स को बताएंगे जिनकी उम्र 60 के पार हो चुकी हैं।
धर्मेंद्र
इनका 8 दिसंबर 1935 को जन्म फगवाड़ा में पंजाब राज्य के कपूरथला जिले में हुआ। इन्होने दो बार शादी की हैं। धर्मेंद्र की पहली शादी 1954 में प्रकाश कौर से हुई। धर्मेंद्र की दूसरी शादी प्रसिद्ध अभिनेत्री हेमा मालिनी के साथ हुई। अभी धर्मेंद्र की उम्र 82 साल हो चुकी हैं।
जैकी श्रॉफ
जैकी श्रॉफ का जन्म 1 फ़रवरी 1957 में एक गुजराती परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम कटुभाई व माता का नाम रीटा श्रॉफ हैं। 1983 में निर्माता निर्देशक सुभाष घई ने इनको अपनी एक फ़िल्म 'हीरो' में प्रमुख भूमिका प्रदान दी। खुशकिस्मती से उनकी ये फ़िल्म बहुत ही ज्यादा सफल हुई और वो रातों रात एक बड़े सितारे बन गए। 80 के दशक में इन्होने अपनी प्रेमिका आयशा दत्त से विवाह कर लिया। इनके दो बच्चे हैं, पुत्र का नाम टाइगर तथा पुत्री का नाम कृष्णा हैं। अभी जैकी श्रॉफ की उम्र 61 साल की हैं।
अनिल कपूर
अनिल कपूर का जन्म 24 दिसंबर 1956 को तिलक नगर मुंबई में हुआ। इनके बड़े भाई बोनी कपूर एक प्रसिद्द निर्माता हैं और उनके छोटे भाई संजय कपूर भी एक अभिनेता हैं। 1984 में उन्होंने सुनीता कपूर से शादी की और उनके तीन बच्चे हैं जिनमे सोनम कपूर भी एक अभिनेत्री हैं। इनके पिता सुरेन्द्र कपूर जाने माने फ़िल्म निर्माता हैं। अनिल कपूर की उम्र अभी 61 साल हैं।
Herald