स्पिन विजार्ड कहे जाने वाले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व धाकड़ गेंदबाज शेन वॉर्न 7 साल के एक बच्चे के हुनर को देखकर इतना खुश हुए कि उसकी तारीफ करते खुद को रोक नहीं पाए. जी हां, इस 7 साल के बच्चे का नाम एली माइकल खान है, जिसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.पाकिस्तान के क्वेटा के रहने वाले एली को ऑस्ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न की कार्बन कॉपी कहा जाता है. वॉर्न, एली माइकल खान की स्पिन गेंदबाजी को देखकर इतना खुश हो गए कि उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस बच्चे का एक वीडियो शेयर कर दिया.

शेन वॉर्न ने इस बच्चे का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- “यह मेरे लिए और एली के लिए एक खास मौका था. वह शानदार प्रतिभाशाली युवा है. इस छोटे से बच्चे को अपना वोट दीजिए. ऐसा ही खेलना जारी रखो दोस्त. इसे वोट देने के लिए आप लोगों का शुक्रिया.”
“People call me Little @ShaneWarne” – @EliMikal
Is this your #LaureusSportingMoment of the Month?
Votehttps://t.co/ogvHiccpf9 pic.twitter.com/fiZzfpPmjt
— Laureus (@LaureusSport) July 2, 2018
वॉर्न से बात करते हुए एली माइकल ने कहा, ”मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि मैं शेन वाॅर्न से बात कर रहा हूं, यह मेरे लिए सम्मान की बात है. लोग मुझे छोटा शेन वार्न कह कर पुकारते हैं और मैं भविष्य में भी आपके जैसा ही बनना चाहता हूं. मैं एक दिन हरी शर्ट पहन कर पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करना चाहता हूं.”

वॉर्न खुद पहली बार इस युवा बच्चे का सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर दंग रह गए थे. पूर्व अंतरराष्ट्रीय दिग्गज ने कहा, “मैंने वीडियो देखा. मैं अली के गेंदबाजी एक्शन से चकित रह गया. वह शानदार ढंग से गेंदबाजी करता है और अभी वह केवल सात साल का है.”
वॉर्न ने खान से कहा, “तुमने अपनी गेंदबाजी से मेरे होश उड़ा दिए.” वॉर्न ने यह भी कहा कि वह इस प्रतिभाशाली क्रिकेटर पर नजर रखेंगे. लारयूस ने एक प्रतियोगिता शुरु की है जिसमें ‘फैन्स मूमेंट ऑफ दमंथ’ चुनते हैं. यह मूमेंट चार शॉर्टलिस्टेड वीडियो क्लिप्स में से चुना जाता है. यह प्रतियोगिता मार्च से दिसंबर तक चलती है. इन 10 माह में विजेता घोषित किया जाता है. उसे लारयूस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड 2019 से नवाजा जाएगा.
The post 7 साल के इस स्पिनर की गेंदबाजी देख उड़ गए शेन वॉर्न के भी होश, जानें इनके बारे में क्या कहा appeared first on SportzWiki Hindi.
