विश्व क्रिकेट इतिहास में जब महान बल्लेबाजों की बात होती है, तो वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज सर गैरी सोबर्स का नाम कैसे भुलाया जा सकता है। वेस्टइंडीज की क्रिकेट में गैरी सोबर्स का नाम सबसे महान खिलाड़ियों में से एक रहा है। विश्व क्रिकेट के महान बल्लेबाजों में से एक रहा ये खिलाड़ी अपने दौर में गेंदबाजों के लिए एक बड़ा सिरदर्द था।

महान खिलाड़ी गैरी सोबर्स आज मना रहे हैं अपना जन्मदिन
क्रिकेट इतिहास में पहली बार 6 गेंदो पर 6 छक्के जड़ने का कारनामा करने वाले सर गैरी सोबर्स ने शनिवार अपना 82वां जन्मदिन मना रहे हैं। इनका जन्म 28 जुलाई 1936 को बारबडोस में हुआ था। गैरी सोबर्स ने अपने करियर में अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया था। उनकी बल्लेबाजी से बड़े-बड़े गेंदबाज नतमस्तक होते देखे गए हैं।

शराब पीने और पार्टी करने का रखते थे शौक
वेस्टइंडीज के इस खौफनाक बल्लेबाज ने अपने करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं। सोबर्स ने ही क्रिकेट इतिहास में पहली बार 6 गेंदो पर 6 छक्के लगाने का कारनामा भी किया था। इसके अलावा उन्होंने कई कीर्तिमान स्थापित किए। लेकिन सोबर्स जितने बड़े बल्लेबाज थे उतने की बड़े मस्ती करने वाले इंसान थे। इनको अक्सर ही शराब पीने के बाद मौज-मस्ती करते देखा गया है।

आत्मकथा में शराब को लेकर है एक किस्सा
उन्होंने अपनी आत्मकथा GARRY SOBERS: MY AUTOBIOGRAPHY में लिखा कि मैं बहुत ही नॉर्मल टाइम पर सोने जाता था। मुझे लेट नाइट तक सोना पसंद था, क्योंकि मैं उन लोगों में से हूं जो 4-5 घंटे सोकर भी तरोजाता रह सकते हैं। मैच के बाद मुझे ड्रिंक करना पसंद है। मेरा मानना है कि जिंदगी पूरी मस्ती से जीनी चाहिए। जी तोड़ मेहनत से खेलने के बाद ढंग से शराब पीना पसंद रहा है।

इंग्लैंड दौरे पर साल 1973 के दौरे में पहले टेस्ट के पहले दिन के बाद पी जमकर शराब
शराब को लेकर सर सोबर्स के साथ एक किस्सा जुड़ा हुआ है। साल 1973 में वो अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर थे। इस दौरान वेस्टइंडीज की टीम इंग्लैंड के दौरे पर गई थी। लॉर्ड्स में खेले गए एक टेस्ट के दौरान पहले दिन विंडीज की टीम ने 355 रन बना लिए थे और सोबर्स 31 रनों पर नाबाद लौटे।
रात में वो शराब पीने चले गए और सुबह चार बजे तक पार्टी में रहे। उन पर शराब का नशा बुरी तरह से चढ़ चुका था। इसको लेकर उन्होंने कहा कि “मेरे सिर तक शराब भर चुकी थी। मैंने सोचा अब होटल जाकर सोया तो उठ नहीं पाउंगा। फिर मैंने एक दोस्त को बुलाया और फिर सुबह 9 बजे तक शराब पी।”
सुबह 9 बजे तक शराब पीने के बाद नहा कर पहुंचे बल्लेबाजी करने, ठोके 150 रन
“9 बजे तक पूरी तरह से नशे में धुत मैं होटल पहुंचकर ठंडे पानी से नहाया और पैड पहनकर बैटिंग करने उतर गया। मुझे क्रीज पर केवल गेंदबाज के हाथ और पैर नजर आ रहे थे। मैं कुछ गेंदो को तो छू भी नहीं सका। लेकिन कुछ देर बाद शॉट लगने लगे। साथी खिलाड़ी पैवेलियन से हंस रहे थे, लेकिन मेरे सिर में बहुत तेज दर्द हो रहा था। खेलता रहा और 26वां शतक बना दिया। इसके बाद बर्दाश्त नहीं हुआ और पैवेलियन आकर सो गया। कुछ देर बाद फिर से मैदान में वापसी की और 150 रन बनाए।”
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post 82 साल का हुआ वो दिग्गज खिलाड़ी जिससे खौफ खाते थे गेंदबाज एक बार नशे में ही खेल दी थी 150 रनों की पारी appeared first on SportzWiki Hindi.