पहले टी-20 मैच में भारत ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की थी. जबकि दूसरे मैच में इंग्लैंड टीम ने वापसी करते हुए दूसरे मैच में जीत हासिल की और सीरीज 1-1 से बराबर करली. अब तीसरा और सीरीज का अंतिम मैच रविवार को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर खेला जाएगा. इस मैच में कई खिलाड़ियों के पास एक रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा.
बन सकते है ये रिकॉर्ड
1. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को टी-20 क्रिकेट में शोएब मलिक(2078 रन) को पीछे करने के लिए सिर्फ 20 रनों की जरुरत है. कोहली के अभी 2,059 रन है. अगर वह शोएब मलिक को पीछे कर देते हैं, तो वह टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे. जबकि दूसरे नंबर पर पहुँचने के लिए कोहली को 82 रनों की आवश्यकता है.

2. टी-20 क्रिकेट में 2000 रनों तक पहुँचने के लिए रोहित शर्मा को सिर्फ 14 रनों की जरुरत है. ये कारनामा करने के मामले में रोहित शर्मा दूसरे भारतीय खिलाड़ी होंगे जबकि दुनिया के पांचवे बल्लेबाज बन जाएंगे.
3. महेंद्र सिंह धोनी को टी-20 में 1500 रनों को पूरा करने के लिए सिर्फ 13 रनों की जरुरत है. अगर वह ऐसा कर लेते हैं तो वे कोहली और रोहित शर्मा के बाद तीसरे भारतीय बल्लेबाज होंगे. जबकि दुनिया के 18वें बल्लेबाज होंगे.
4. भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए टी-20 मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में नंबर एक पर पहुँचने के लिए कोहली को सिर्फ 6 रनों की जरुरत है. पहले नंबर पर इस समय इयान मॉर्गन हैं. जिन्होंने 308 रन बनाए हैं. जबकि विराट कोहली के 303 रन हैं. वहीं धोनी के नाम 296 रन हैं. जबकि सुरेश रैना ने 292 रन बनाए हैं.

5. टी-20 में 1000 रनों तक पहुंचने के लिए शिखर धवन को 28 रनों की जरुरत है. इस समय धवन के नाम 972 रन दर्ज हैं.
6. टी-20 में 42 विकेट ले चुके यज़ुवेंद्र चहल को सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर मौजूद जसप्रीत बुमराह को पीछे करने के लिए सिर्फ दो विकेट की जरुरत है. बुमराह के नाम 43 विकेट हैं. जबकि पहले नंबर पर 51 विकेटों के साथ आर अश्विन हैं.

7. महेंद्र सिंह धोनी को एक विकेटकीपर के तौर कैच लपकने के मामले में 50 कैच तक पहुंचने के लिए सिर्फ एक कैच की जरुरत है. इससे पहले ऐसा किसी ने भी नही किया है. दिनेश रामदीन के नाम 34 कैच हैं तो वहीं साउथ अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक के नाम 30 कैच दर्ज हैं.
8. दीपक चाहर और कृणाल पांड्या में से अगर कोई खिलाड़ी इस मैच में डेब्यू करता है तो वह भारत की ओर टी-20 क्रिकेट खेलने वाला 75वां खिलाड़ी होगा.
The post इंग्लैंड बनाम भारत: मैच में बन सकते है ये 8 रिकॉर्ड, धोनी और विराट के पास इतिहास रचने का मौका appeared first on SportzWiki Hindi.