भारतीय ए टीम इंग्लैंड में आयी हुई है जहाँ वो वेस्टइंडीज ए के साथ इन दिनों 4 दिवसीय टेस्ट सीरीज खेल रही है। इससे पहले त्रिकोणीय सीरीज खेली गयी थी जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत ने जीत हासिल की थी।
सीरीज के पहले ही मैच में भारत ने खराब शुरुआत की और पहली पारी में महज 133 रन बनाए। लेकिन दूसरी पारी में पृथ्वी शॉ के शानदार नाबाद शतक के बदौलत अच्छी स्थिति है।

इससे पहले आपको बता दें कि इस मैच में भारत ए टीम के कप्तान करुण नायर ने टॉस जीता था और पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया जिसके बाद काफी खराब बल्लेबाजी देखने को मिली और महज 133 रन पर ही पूरी टीम ऑल आउट हो गयी।
इस दौरान हनुमा विहारी ने सबसे ज्यादा 37 तो विजय शंकर ने 34 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी में चेमार होल्डर और शर्मन लुईस ने 4-4 विकेट लेकर भारत को सस्ते में निपटाने में अहम भूमिका निभाई।
दूसरी पारी में पृथ्वी शॉ ने किया काउंटर अटैक
भारत के 133 रनों के बाद वेस्टइंडीज ने अपनी पारी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 383 रन बना डाले जिसमें सुनील एम्ब्रिस ने 128 रनों की पारी खेली जिसमें महज 165 गेंदों का सामना किया।रेमन रीफर ने भी अर्द्धशतक बनाया जिसके चलते टीम ने भारत पर 250 रन की बढ़त ली किन्तु दूसरी पारी में शॉ ने घातक बल्लेबाजी करते हुए अपना शतक बना दिया है।

गौर हो कि शॉ ने पहली पारी में एक भी रन नहीं बनाया था लेकिन दूसरी पारी में काफी धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए अपने शतक बना दिया है और अभी क्रीज पर सुरक्षित है।
इन्होंने अब तक 74 गेंदों पर 101 रन बनाये है जिसमें 18 चौके और 1 छक्का लगाया है। तो साथ में मयंक अग्रवाल भी 56 रनों के साथ नाबाद है और टीम का स्कोर बिना कोई विकेट गंवाए 159 रन है। हालांकि भारत अभी भी 91 रन पीछे है।
The post इंग्लैंड A बनाम भारत A: मैदान पर फिर चला अंग्रेजो के खिलाफ पृथ्वी शॉ का बल्ला, लगाया तूफानी शतक appeared first on SportzWiki Hindi.