Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

BCCI ने जारी किया 2018-19 के डोमेस्टिक क्रिकेट का शिड्यूल, 2000 मैचों का होगा आयोजन

मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) आगामी 2018-19 घरेलू सीजन में पुरुष एवं महिल टूर्नामेंट्स को मिलाकर सभी आयु वर्ग में कुल 2,000 मैचों का आयोजन करेगा। बीसीसीआई ने बुधवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी।

bcci

भारत के घरेलू सत्र की शुरुआत अगस्त में होने वाली दलीप ट्रॉफी से होगी। बीसीसीआई ने इस बार रणजी ट्रॉफी में नौ नई टीमों को शामिल किया है जिससे टीमों की संख्या 37 हो गई है। इन सभी टीमों को तीन इलीट ग्रुप-ए,बी,सी में बांटा जाएगा। ग्रुप-सी में 10 टीमें होंगी। इन नौ नई टीमों में अरुणाचल प्रदेश, बिहार, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, पुडुचेरी, सिक्किम और उत्तराखंड हैं।

इन नौ टीमों के प्लेट ग्रुप में रखा गया है। इन टीमों में जो टीम क्वार्टर फाइनल में जगह बनाएगी उसे अगले सीजन में ग्रुप-सी में रखा जाएगा। ग्रुप-सी से क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाली टीमें अगले सीजन में ग्रुप-ए और बी में खेलेंगी।

सयैद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी 37 टीमें होंगी। यह टूर्नामेंट ईरानी ट्रॉफी के बाद खेल जाएगा।

वहीं सीनियर महिला टीम अपने घरेलू सीजन की शुरुआत टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी से करेगी।

The post BCCI ने जारी किया 2018-19 के डोमेस्टिक क्रिकेट का शिड्यूल, 2000 मैचों का होगा आयोजन appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.