Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय टीम के विकेटकीपर रह चुके अजय रात्रा को BCCI ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्‍लेबाज अजय रात्रा को बड़ी जिम्मेदारी दी है. इन्हें इंडिया अंडर-19 टीम का नया फील्डिंग व विकेटकीपर कोच नियुक्त किया गया है. रात्रा बैंगलोर में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी कैम्प में अंडर -19 के फील्डिंग और विकेटकीपिंग कोच की भूमिका निभाएंगे.

हरियाणा के 36 वर्षीय रात्रा ने भारत के लिए छह टेस्ट मैच और 12 वनडे खेले हैं जिसमें उन्होंने क्रमश: 163 और 90 रन जुटाए हैं. रात्रा ने 99 फर्स्‍ट क्‍लास मैचों में 4,029 रन बनाए हैं जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 204 रन रहा है.

बता दें, अभी हाल ही में भारतीय अंडर 19 टीम श्रीलंका दौरे पर थी. जहां इस टीम ने दो चार दिवसीय मैचों की सीरीज को अपने नाम किया. टीम इंडिया ने इस सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया. टीम इंडिया ने पहला चार दिवसीय मैच पारी और 21 रन से जीता. वहीं दूसरे मैच को एक पारी और 47 रन से जीता. इस दौरे पर टीम के कुछ खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को बैकफूट पर धकेल दिया. फिलहाल यह टीम बेहद संतुलित नजर आ रही है. ऐसे में रात्रा को ज्यादा मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ेगा.

अजय रात्रा अभी मुंबई रणजी ट्रॉफी टीम के नए कोच का आवेदन कर चर्चा में आये थे. उन्होंने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा था कि “हां मैंने मुंबई रणजी टीम के कोच पद के लिए आवेदन किया है. मैं इस टीम को कोचिंग देने के लिए तैयार हूं. अगर मुझे इस टीम का कोच बनाया जाता है तो मुझे खुशी होगी. मैं इसके जरिए क्रिकेट से जुड़ा रहना चाहता हूं. मुंबई एक बहुत ही मजबूत टीम है. इसने सबसे अधिक बार रणजी ट्रॉफी पर कब्‍जा किया है। मैं इस टीम के साथ अपना अनुभव बांटने को तैयार हूं.”

The post भारतीय टीम के विकेटकीपर रह चुके अजय रात्रा को BCCI ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी appeared first on SportzWiki Hindi.