जिस प्रकार भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम में विराट कोहली वर्तमान समय अपनी बल्लेबाजी को लेकर लोकप्रिय है, तो महिला टीम में स्मृति मंधाना भी उन लोकप्रिय महिलाओं में से एक है जिन्हें आज दुनियाभर में पसंद किया जाता है।
जी हाँ, आज इस महान महिला क्रिकेटर का जन्मदिन है। आज मंधाना 22 साल की हो गयी है, जिसके बाद उन्हें हर कोई बधाई भरे संदेश दे रहा है।

18 जुलाई 1996 को जन्मी स्मृति मंधाना ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तरफ से पहली बार 10 अप्रैल 2013 को खेलने का मौका मिला था अर्थात महज 17 साल की उम्र में ही इन्हें भारतीय मुख्य टीम में खेलने का मौका मिल गया था। इसके बाद इन्हें लगातार भारतीय महिला क्रिकेट टीम में हम खेलते हुए देख रहे है।
41 मैचों में बना चुकी है तीन शतक
22 वर्षीय युवा क्रिकेटर मंधाना ने अब तक भारतीय महिला टीम की तरफ से कुल 41 वनडे मैच खेले है जिसमें 37.53 की औसत से कुल 1464 रन बनाये है। इस दौरान इन्होंने अब तक कुल तीन शतक भी बनाये है जो कि एक बहुत बड़ी बात है।
वनडे में इनका बेस्ट स्कोर 135 रन है। साथ ही ये साल 2017 के महिला क्रिकेट विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ियों में भी शामिल हुई।

अगर हम इनके अब तक के क्रिकेटिंग कैरियर पर एक नजर डालें, तो अब तक इन्होंने 41 वनडे मैचों के अलावा 2 टेस्ट मैच भी खेले है, जिसमें 81 रन बनाये है। वहीं अब तक 42 टी-20 इंटरनेशनल मैच भी खेले है, जिसमें 23.16 की औसत से कुल 857 रन बनाये है।
हालाँकि मंधाना अब तक टी-20 में कोई शतक नहीं बना पायी है और 5 अर्द्धशतक जरूर बनाये है। इस तरह अब तक इनका बेस्ट स्कोर 76 रन है।
आपको यह भी याद दिला दें कि ये 14 जून 2018 को भारत की पहली महिला क्रिकेटर बनी, जिन्हें सुपर लीग में खेलने का मौका मिला है। जी हाँ, यह वाकई इनके लिए बहुत बड़ी बात है। तो आज इन्हें 22वें जन्मदिन पर हर किसी से बधाई मिल रही है और सचिन ने भी इन्हें बधाई दी है।
The post B’day Special: 22 साल की उम्र में ही ये 5 उपलब्धियां हासिल कर चुकी है स्मृति मन्धाना appeared first on SportzWiki Hindi.