Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सिर्फ कुछ मैच रुक जाते ये दिग्गज तो बना देते ऐसे रिकॉर्ड जिसे तोड़ना तो दूर उस तक पहुंचना होता मुश्किल

विश्व क्रिकेट के अब तक के इतिहास में कई दिग्गज बल्लेबाज हुए हैं। इन दिग्गज बल्लेबाजों ने क्रिकेट के मैदान में कई कारनामें किए हैं। वनडे क्रिकेट फॉर्मेट की शुरूआत साल 1971 में हुई। इसके बाद से वनडे क्रिकेट को कई महान बल्लेबाज मिले। जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी से जबरदस्त सुर्खियां बटोरी। कई खिलाड़ियों ने मील के पत्थर को छुआ।

इन पांच बल्लेबाज ने किया नीजि कीर्तिमान के पास पहुंचकर संन्यास का फैसला

इन खिलाड़ियों ने अपने करियर में हर उस कारनामें को हासिल किया जहां तक उन्होंने अपना सफर तय किया। लेकिन इन सबके बीच वनडे क्रिकेट में कुछ ऐसे महान खिलाड़ी भी रहे हैं जो अपने करियर में नीजि रिकॉर्ड के बहुत करिब पहुंचकर क्रिकेट को अलविदा कह गया। तो आज हम आपको 5 महान बल्लेबाजों से रूबरू करवाते हैं जो अपने करियर में खास व्यक्तिगत रिकॉर्ड के पास पहुंचकर वनडे क्रिकेट को बाय-बाय कह गया।

एबी डीविलियर्स 10 हजार रन से रह गए दूर

दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डीविलियर्स ने हाल ही में अपने इंटरनेशनल करियर को बाय-बाय कह दिया। एबी डीविलियर्स विश्व क्रिकेट में अपनी अनोखी बल्लेबाजी के लिए जाने गए। डीविलियर्स ने अपने करियर में कई उपलब्धियां हासिल की। लेकिन इन सबके बीच एबी अपने एक खास रिकॉर्ड के बिल्कुल करिब थे लेकिन उन्होंने संन्यास की घोषणा कर दी। एबी के वनडे करियर में 9577 रन बना चुके थे ऐसे में वो 10 हजार के मील के पत्थर से केवल 423 रन ही दूर रह गए।

कुमार संगकारा के पास था फिफ्टी और स्टंपिंग में शतक लगाने का मौका

श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज रहे पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा महान खिलाड़ी हुए। कुमार संगकारा ने अपनी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग में कई शानदार मुकाम हासिल किए। लेकिन संगकारा अपने स्वर्णिम करियर के बीच वनडे क्रिकेट में दो खास रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते थे।

संगकारा ने वनडे क्रिकेट में 93 पचासे जड़े तो वहीं इस दौरान उन्होंने विकेटकीपिंग में 99 स्टंपिंग की ऐसे में संगकारा के पास दोनों में ही शतक लगाने का मौका था।

सचिन तेंदुकर कर सकते थे शतकों का अर्धशतक

सचिन तेंदुलकर यानि क्रिकेट जगत के रिकॉर्ड पुरूष…. सचिन तेंदुलकर ने अपने 24 साल के इंटरनेशनल करियर के दौरान अपने नाम कई कीर्तिमान स्थापित किए। सचिन तेंदुलकर जब तक खेले तब तक तो लगा उनका जन्म ही क्रिकेट में नए रिकॉर्ड स्थापित करने के लिए हुआ है लेकिन इन सबके बीच सचिन अपने एक खास रिकॉर्ड से दूर रह गए।

सचिन तेंदुलकर ने 463 वनडे मैचों में 49 शतक जड़े। सचिन के पास अपने अर्धशतकों का शतक लगाने का मौका था लेकिन उससे पहले ही उन्होंने संन्यास ले लिया।

मोहम्मद युसुफ भी बना सकते थे 10 हजार वनडे रन

मोहम्मद युसुफ का नाम पाकिस्तान के क्रिकेट इतिहास में दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार रहा है। मोहम्मद युसुफ पाकिस्तान के सबसे सफलतम बल्लेबाजों में से एक रहे। पाकिस्तान की क्रिकेट को अपना खास योगदान देने वाले मोहम्मद युसुफ ने कई कारनामें किए लेकिन वनडे क्रिकेट में अपने नाम के साथ दस हजारी जोड़ना चूक गए। मोहम्मद युसुफ ने वनडे क्रिकेट के 288 वनडे में 9720 रनाए वो 10 हजार रनों से केवल 280 रन दूर थे।

एडम गिलक्रिस्ट के पास भी था 10 हजारी बनने का मौका

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट को दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में गिना जाता है। एडम गिलक्रिस्ट ने अपने करियर में तूफानी बल्लेबाजी और विकेट के पीछे चीते सी फुर्ती दिखाकर शानदार कमाल किया है। लेकिन इन सबके बीच गिली के पास भी 10 हजार वनडे रन बनाने का सुनहरा अवसर था। गिली ने अपने वनडे करियर में 9619 रन बनाए। गिली भी 10 हजार वनडे रन बनाने वाले विशिष्ट क्लब में शामिल हो सकते थे लेकिन उन्होंने इससे 379 रन पहले ही संन्यास की घोषणा कर दी।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

 

The post सिर्फ कुछ मैच रुक जाते ये दिग्गज तो बना देते ऐसे रिकॉर्ड जिसे तोड़ना तो दूर उस तक पहुंचना होता मुश्किल appeared first on SportzWiki Hindi.