Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मौजूदा पाकिस्तान टेस्ट टीम के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज ने भारत को बताया इंग्लैंड पर टेस्ट सीरीज जीत का प्रबल दावेदार

भारत और इंग्लैंड के बीच इस समय तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है लेकिन वनडे सीरीज के बाद 1 अगस्त से दोनों ही टीमों के बीच 5 मैचों की एक बड़ी टेस्ट सीरीज का आगाज होगा। इस टेस्ट सीरीज पर भारत और इंग्लैंड के साथ ही पूरे क्रिकेटर जगत की नजरें लगी हुई हैं। इस टेस्ट सीरीज को जहां भारतीय टीम के लिए बड़ा इम्तिहान माना जा रहा है तो वहीं इंग्लैंड के लिए भी अपने घर में साख की लड़ाई माना जा रहा है।

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अजहर अली ने भारत को बताया दावेदार

इसी बीच भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए क्रिकेट जगत के दिग्गजों की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं जिसमें इस बार पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज अजहर अली ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अजहर अली ने इंग्लैंड और भारत के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम को सीरीज जीतने का दावेदार बताया है।

इंग्लैंड में गर्मियों का मौसम करेगा भारतीय बल्लेबाजों की मदद- अजहर

अजहर अली ने कहा कि

“फिलहाल इंग्लैंड में गर्मियों का मौसम की स्थिति मेरे विचार से तो भारतीय टीम का सीरीज में फेवर लेती है। आखिर वो यहां पर नंबर एक टेस्ट टीम के रूप में खेल रहे हैं, तो वहीं इंग्लैंड के लिए केवल एक ही फायदा है कि वो अपने घर में खेल रहे हैं।”

इंग्लैंड की टीम अपनी घरेलु परिस्थिति में बहुत अच्छा गेंदबाजी आक्रमण करती है लेकिन भारतीय टीम के पास अच्छी बल्लेबाजी क्रम है, वो बल्लेबाज सक्षम हैं और सीरीज की शुरूआत में ही अपनी टीम को जीत की स्थिति में डाल सकते हैं।”

अजहर अली ने विराट कोहली पर जताया भरोसा

साथ ही आगे अजहर अली ने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली पर इस टेस्ट सीरीज में भरोसा जताया है। अजहर अली ने कहा कि

मुझे विश्वास है कि विराट कोहली की सफलता को सबसे महत्वपूर्ण बिंदू उनका दृढ़ संकल्प रहेगा।  किसी भी स्थिति में उनकी मजबूती बहुत ही आश्चर्यजनक है।  अपने प्रोफेशनल स्तर में आराम से खेलना सबसे सही है। फिटनेस पर उनका ध्यान बहुत अच्छा है और उन्होंने कुछ सालों में इसमें कितना सुधार किया है ये अविश्वसनीय है।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post मौजूदा पाकिस्तान टेस्ट टीम के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज ने भारत को बताया इंग्लैंड पर टेस्ट सीरीज जीत का प्रबल दावेदार appeared first on SportzWiki Hindi.