Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अभ्यास मैच में भारत के चार बल्लेबाजों ने लगाए अर्धशतक 

खेल डेस्क। एक अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट शृंखला से पहले खेले जा रहे एसेक्स के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच में खराब शुरुआत से उबरते हुए भारतीय टीम ने शानदार वापसी की है।

इन बल्लेबाजों के शतकों से भारत ने पहले ही दिन लगाया रनों का अंबार

मैच के पहले दिन विकेटकीपर दिनेश कार्तिक (नाबाद 82) और कप्तान विराट कोहली (68) सहित चार बल्लेबाजों की अर्धशतकीय पारियों की मदद से भारत ने छह विकेट खोकर 322 रन बनाए। टीम इंडिया की ओर से बल्लेबाज मुरली विजय (53) और लोकेश राहुल (58 रन) ने भी अर्धशतकी पारियां खेली।

इन बल्लेबाजों का टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ जमकर चला है बल्ला

इससे पहले भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसने तीसरे ओवर में पांच रन के स्कोर तक ही सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और चेतेश्वर पुजारा के विकेट गंवा दिए। शिखर धवन तो खाता भी नहीं खोल सके जबकि चेतेश्वर पुजारा केवल एक रन पर ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद उपकप्तान अजिंक्या रहाणे भी खास योगदान नहीं दे सके और 17 के निजी स्कोर पर ही पवेलियन लौट गए।

ये हैं WWE की पांच खूबसूरत महिला रेसलर, इनकी अदाओं से घायल हो चुके हैं करोड़ों प्रशंसक

बाद में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और मुरली विजय ने चौथे विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी कर भारत को खराब शुरुआत से उबारा। इनके बाद लोकेश राहुल और दिनेश कार्तिकने छठे विकेट के लिए 114 रन की साझेदारी कर भारत का स्कोर 300 रन के पार पहुंचाया।

विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने अपनी पारी के दौरान केवल 94 गेंदों का सामना करते हुए 14 चौके लगाए। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या 58 गेदों पर 33 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

दिनेश कार्तिक और हार्दिक पांड्या अभी तक नाबाद 63 रन की साझेदारी कर चुके हैं। कप्तान विराट कोहली ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 110 गेंंदों का सामना किया । इस पारी में उन्होंने 10 चौके लगाए। इससे पहले मुरली विजय ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 113 गेंदों का सामना किया।