स्पोर्ट्स डेस्क:आज से भारत का इंग्लैंड दौरा शुरू होने जा रहा है और इस दौर का आगाज 3 मैचों की टी 20 सीरीज के साथ होगा। भारतीय टीम 3 मैचों की इस सीरीज का पहला मैच इंग्लैंड के खिलाफ आज खेलेगी। आज के इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली एक नए रिकॉर्ड बनाने के बहुत नजदिक पहुंच गए है। अगर आज के मैच में विराट ये रिकॉर्ड बनाते हैं तो पाकिस्तान के एक खिलाड़ी के लिए तगड़ा झटका हो सकता है। पाकिस्तान के शोएब मलिक टी-20 ट्राई सीरीज में एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया जिसके कारण पाकिस्तान के फैंस इस रिकॉर्ड के बाद बहुत ज्यादा खुश नजर आ रहे थे।
पाकिस्तान के इन फैंस की खुशी को ज्यादा दिनों तक उनके चेहरे पर नहीं रहने काम आज के मैच मेंविराट कर सकते हैं। शोएब मलिक टी-20 ट्राई सीरीज में अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 2039 रन बनाने का एक रिकॉर्ड अपने नाम किया था। इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए शोएब मलिक ने 93वें मैच खेले हैं। लेकिन भारतीय कप्तान विराट आज 48 रन की पारी खेलते हैं तो आज शोएब का रिकॉर्ड टूट सकता है। विराट कोहली अपने 71वें मैच में शोएब के इस रिकॉर्ड को तोड़ने का काम कर सकते हैं। विराट ने अभी तक 70 मैच में 1992 रन बना चुके हैं।
टी20 में अभी तक 2 हजार से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड मार्टिन गुप्टिल, ब्रैंडन मैक्कुलम आैर शोएब मलिक के नाम है। विराट कोहली अगर आज के मैच 8 रन बनाते हैं तो वह 2 हजार बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो सकते हैं। अगर भारत इस सीरीज को जीतने में कामयाब होती है तो वह आईसीसीसी टी20 रैंकिंग में पाकिस्तान से आगे निकली सकती है। इस समय भारतीय टीम आईसीसीसी टी20 रैंकिंग में 123 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है। वहीं पाकिस्तान क्रिकेट टीम 131 अंकों के साथ इस रैंकिंग में पहले स्थान पर कायम है।
Herald