वसीम अकरम को स्विंग गेंदबाजी के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनियों में से एक माना जाता है। हालांकि इनका रन-अप इतना भयानक या ख़ास नहीं था, लेकिन 18 साल तक अपने शानदार कैरियर में इन्होंने बल्लेबाजों को बहुत परेशान करते हुए अपने खेल से प्रभावित किया।
उन्हें ‘स्विंग का सुल्तान’ के रूप में जाना जाता था, क्योंकि उनके पास गेंद को दोनों तरीकों से घुमाने की क्षमता थी। ये पाकिस्तान ही नहीं बल्कि दुनियाभर में सबसे अच्छे गेंदबाजों में से एक रहे है। अब इनकी तारीफ दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने भी की है।

उन्होंने 104 टेस्ट खेले जिसमें उन्होंने 414 विकेट लिए और 25 बार किसी पारी में पांच विकेट अपने नाम किये जो कि अपने आप में एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड है। साथ ही इन्होंने 356 वनडे मैच भी खेले और 500 विकेट लिए, जिससे यह साबित होता है, कि ये वाकई कितने खतरनाक गेंदबाज रहे है। प्रथम श्रेणी स्तर पर, उन्होंने 70 विकेट के साथ 1042 रन भी बनाये, जबकि लिस्ट ए मैचों में, अकरम ने 881 विकेट अपने नाम किये थे।

अकरम ने वनडे क्रिकेट में अपने अंतरराष्ट्रीय शुरुआत साल 1985 में फैसलाबाद में न्यूज़ीलैंड के साथ की थी। इन्होंने दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे द्वारा आयोजित 2003 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में खेलने के बाद संन्यास ले लिया था।
उन्होंने कई बड़े-बड़े खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट खेला है और आज भी इनकी खूब प्रशंसा होती रहती है। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन ने भी इनकी जमकर तारीफ़ की है।

पाकिस्तानी पत्रकार साज सादिक ने स्टेन की तरफ से लिखा है,
“मैंने हमेशा सोचा कि बाएं हाथ के तेज वसीम एक प्रतिभाशाली गेंदबाज रहे है। मैंने कभी उनके खिलाफ क्रिकेट नहीं खेला, लेकिन मैं हमेशा उन्हें खेलता हुआ देखता था। मेरे पास 1992 की ज्वलंत यादें हैं, और सोच रहा हूँ ‘वाह, यह लड़का अद्भुत है’। जब मैंने खेलना शुरू किया, मुझे एहसास हुआ कि गुणवत्ता वाले बाएं हाथ के गेंदबाजों की कमी थी और ये कितने ख़ास थे। वह स्विंग कर सकते थे और तेज गेंदबाजी के लिए जाने जाते थे। कालिस और बाउचर जैसे बल्लेबाज उनके सामने खेले थे जो कि अच्छे बल्लेबाजों में से एक रहे है।”
Dale Steyn regarding Wasim Akram #Cricket pic.twitter.com/7rhhot0zzQ
— Saj Sadiq (@Saj_PakPassion) July 1, 2018
The post दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज डेल स्टेन अपने उत्तराधिकारी कगिसो रबाडा नहीं बल्कि इस तेज गेंदबाज के है फैन appeared first on SportzWiki Hindi.