Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सहवाग का यह कटाक्ष करेगा इंग्लैंड और वान के जख्मो पर नमक छिड़कने का काम

इंग्लैंड ने जिस मैदान पर आस्ट्रेलिया के खिलाफ 481 रन बनाकर इतिहास रच दिया था उसी ग्राउंड पर इंग्लैंड को  शर्मनाक हर का सामना करना पड़ा.जिसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए ट्रेंट ब्रिज वनडे में टीम इंडिया ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली रोहित का यह वनडे करियर का 18वां शतक है  टीम इंडिया  इंग्लैंड के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की.भारत ने यह मैच को 8 विकेट से जीता.

रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में 114 गेंद खेलते हुए 15 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 137 रन बनाये. इसके साथ ही कप्तान विराट कोहली ने भी 75 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान विराट ने 82 गेंदों में 7 चौके लगाए.

.

इंग्लिश गेंदबाजों को धोया इन तीन बल्लेबाजों ने 

इसके आलावा  सलामी बल्लेबाज ने शिखर धवन ने 27 गेंदों अक सामना किया जिसमे उन्होंने 8 चौके की मदद से  40 रन ठोक कार टीम को अच्छी शुरुआत दी. जिसकी बदौलत भारत ने तीन मैचों की सिरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. इस मैच में कुलदीप यादव ने मात्र 25 रन देकर 6 विकेट लिए जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया.

हिट रहेगा शर्मा जी का लड़का

रोहित की इस शानदारपारी को के लिए वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट किया और लिखा कि, “शर्मा जी का लड़का हिट था, हिट है, हिट रहेगा.  जहाँ रोहित  ने  तरफ से शानदार पारी और दमदार स्ट्रोकप्ले किया तो वही कुलदीप यादव इंग्लैंड खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया. दो उत्कृष्ट व्यक्तिगत प्रदर्शन की वजह से भारत जीत डिजर्व करता है.”

पूर्व इंग्लिश कप्तान ने किया ऐसा ट्वीट की सहवाग ने दिलाई याद 

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने इंग्लैंड टीम के कमजोर प्रदर्शन पर अपना मत देते हुई ऐसा  ट्वीट किया है की  जैसे वे भारतीय टीम पर को कोई नसीहत दे रहे हो. क्योंकि इंग्लैंड टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में महज 167 पर ही ढेर हो गई थी. जिस पर वॉन ने ट्वीट किया कि इंग्लैंड टीम को अपना कॉन्फिडेंस वापस पाने के लिए भारत से और मैच खेलने चाहिए.

इंग्लैंड ने भारत को साल के अन्दर दो बार टेस्ट सीरीज में हराया था. इंग्लैंड ने पहले अपने घरेलू मैदान पर भारत को 4-0 से हराया था. फिर भारत में इंग्लिश टीम ने 2-1 से सीरीज जीत ली थी. माइकल वॉन इसी जीत का ताना टीम इंडिया को देते हुए नजर आ रहे थे.

ट्वीट पहले यह ध्यान नहीं आया 

शायद वॉन ऐसा ट्वीट करने से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का हालिया प्रदर्शन पर ध्यान नहीं दिया. कंगारू टीम भारत से दो टेस्ट मैचों में मात खा चुकी है, जिसे भारत ने काफी लम्बे अंतर से जीता था, जिनमें से एक बार उसे आठ विकेट और दूसरी बार पारी और 131 रन से हार का सामना करना पड़ा था.

 

सहवाग का हिटमैन के लिए ये ट्वीट छिड़केगा इंग्लैंड के जख्मो पर नमक

Sharma ji ka ladka hit tha, hit hai, hit rahega. Effortless strokeplay from Rohit and a wonderful innings. Kuldeep Yadav too much to handle for England. Two outstanding individual performances and great support from the rest, well deserved victory #ENGvIND pic.twitter.com/4OjHGNye4X

— Virender Sehwag (@virendersehwag) July 12, 2018

वीरेंद्र सहवाग ने रोहित शर्मा की तारीफ़ करते हुए कहा, कि “शर्मा जी का लड़का हिट था, हिट है, हिट रहेगा.”

हाल ही में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वान ने वनडे सीरीज शुरू होने से पहले इस सीरीज के पहले भविष्यवाणी करते हुए कहा था, कि “इंग्लैंड वनडे सीरीज 2-1 से जीतेगा.”

रोहित शर्मा और कुलदीप यादव का शानदार प्रदर्शन और फिर वीरेंद्र सहवाग का यह ट्वीट इंग्लैंड के हार के बाद माइकल वान के जख्मो पर जरुर नमक छिड़ने का काम करेगा.

The post सहवाग का यह कटाक्ष करेगा इंग्लैंड और वान के जख्मो पर नमक छिड़कने का काम appeared first on SportzWiki Hindi.