Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सोशल मीडिया पर आग लगा रहा हैं अक्षय कुमार और मौनी रॉय की फिल्‍म का ये गाना

बॉलीवुड डेस्क। फिल्‍म इंडस्‍ट्री में अपनी एक्टिंग के बूते सफलता की इबारत लिखने वाले एक्‍टर अक्षय कुमार की आने वाली फिल्‍म ;;गोल्ड का पहला गाना रिलीज हो गया हैं। फिल्‍म ;;गोल्ड का यह गाना रिलीज होने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा हैं। दरअसल फिल्‍म ;;गोल्ड का पहला गाना ;;बांधी नैनो की डोर को इन दिनो काफी पसंद किया जा रहा हैं। इस गाने ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी हैं। गौरतलब हैं की फिल्‍म अभिनेता अक्षय कुमार पिछले कुछ दिनों से अपनी आने वाली फिल्‍म ;;गोल्ड को लेकर काफी व्‍यस्‍त चल रहें हैं। सूत्रों के अनुसार ये फिल्‍म पूरी तरह देशभक्ति पर आधारित फिल्‍म हैं।

फिल्‍म ;;गोल्ड में अक्षय कुमार के अपॉजिट टीवी इंडस्‍ट्री की मशहूर एक्‍ट्रेस मौनी रॉय नजर आने वाली हैं। मौनी रॉय इस फिल्‍म में अक्षय कुमार की पत्‍नी का किरदार निभाने वाली हैं। फिल्‍म ;;गोल्ड में मौनी रॉय का किरदार एक बंगानी महिला का होगा। अक्षय कुमार और मौनी रॉय की इस फिल्‍म का यह पहला गाना हैं और इस गाने में इन दोना की केमिस्‍ट्री दर्शको को काफी पसंद आ रही हैं। ;;बांधी नैनो की डोर को अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर पर पर भी शेयर किया है।

टविटर पर शेयर करते समय अक्षय कुमार ने ये गाना खुद के पसंदीदा गानों में से एक बताया हैं। बॉलीवुड गलियारें से आई खबरों के अनुसार फिल्‍म ;;गोल्ड हॉकी में स्वतंत्र भारत के पहले गोल्‍ड जीतने पर आधारित हैं। इस फिल्‍म में अक्षय कुमार तपन दास के किरदार में नजर आने वाले हैं। ये तपन दास के संघर्ष की दास्‍तां को बयां करने वाली फिल्‍म हैं। फिल्‍म ;;गोल्ड का निर्देशन रीमा कागती ने किया है। अक्षय कुमार ने इस फिल्‍म को बेहद सोच-समझकर चुनाव किया हैं क्‍योंकि काफी समय से खिलाडी कुमार ऐसी फिल्‍म का हिस्‍सा बन रहें हैं जो समाज को एक अच्‍छा संदेश दे रही हों। अक्षय कुमार की ऐसी फिल्‍मों में पैडमैन और टॉयलेट एक प्रेम कथा का नाम सबसे उपर आता हैं। फिल्‍म ;;गोल्ड को 15 अगस्त के दिन रिलीज किया जायेगा।



Herald