Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

त्रिकोणीय सीरीज से पहले पाकिस्तानी कप्तान ने कहा नहीं है रैंकिंग जाने की चिंता

जिम्बाब्वे की मेजबानी में रविवार 1 जुलाई से जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच टी-20 त्रिकोणिय सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इस त्रिकोणिय सीरीज में टी-20 रैंकिंग की नंबर एक टीम पाकिस्तान को दावेदार माना जा रहा है। जिम्बाब्वे की टीम ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान की तुलना में कमजोर है तो वहीं हालिया दिनों में ऑस्ट्रेलिया के प्रदर्शन का ग्राफ बुरी तरह से नीचे आ गया है। ऐसे में पाकिस्तान की टीम इन दोनों टीमों के सामने मजबूत नजर आ रही है।

नंबर वन टी-20 टीम पाकिस्तान पर हैं त्रिकोणिय सीरीज में उम्मीदें

सरफराज अहमद की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम ने खासकर टी-20 क्रिकेट में पिछले कुछ समय से शानदार प्रदर्शन किया है। पाकिस्तान की टीम इस टी-20 त्रिकोणिय सीरीज में टी-20 रैंकिंग की नंबर वन पॉजिशन के साथ खेलने उतरेगी। ऐसे में पाकिस्तानी टीम से उनके प्रशंसकों को बड़ी उम्मीदें लगी हुई हैं।

हम नहीं सोच रहे रैंकिंग के बारे में- सरफराज 

भले ही पाकिस्तान की टीम रैंकिंग में तो नंबर वन हैं लेकिन उनके कप्तान सरफराज अहमद रैंकिंग को ज्यादा तव्वजों नहीं दे रहे हैं। पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने इस टी-20 त्रिकोणिय सीरीज की शुरूआत होने की पूर्व संध्या पर कहा कि “निश्चित तौर पर रैंकिंग बहुत महत्वपूर्ण हैं लेकिन हम इसके बारे में नहीं सोच रहे हैं।”

“जब मुझे कप्तान के रूप में घोषित किया गया तो हम नंबर सात पर थे। हम उस समय नंबर वन की तरफ जाने की नहीं सोच रहे थे। और हम ऊपर-ऊपर उठते रहे। यहां पर हम सकारात्मक और अच्छा क्रिकेट खेलने की सोच रहे हैं और इस त्रिकोणिय सीरीज को जीते।”

हमारी टीम ने पिछले दो साल से टी-20 में किया है अच्छा प्रदर्शन

सरफराज अहमद ने आगे कहा कि “हम खासकर पिछले दो साल से टी-20 क्रिकेट अच्छा खेल रहे हैं। हमारा संयोजन बहुत अच्छा है। हमारे पास बहुत अच्छे युवा और सीनियर खिलाड़ी हैं। हम विशेष रूप से फील्डिंग और बल्लेबाजी में बहुत अच्छे रहे हैं और यही कारण है कि हम सही रास्ते पर हैं।”

जिम्बाब्वे की टीम को नहीं मान रहे कमजोर

सरफराज ने जिम्बाब्वे की टीम को लेकर  कहा कि “अगर आप टी-20 क्रिकेट के बारे में सोचते हैं, तो आप किसी भी टीम को कम नहीं समझ सकते हैं। वे एक युवा टीम हैं और उनके पास कुछ अच्छे खिलाड़ी हैं। हम उन्हें हल्के ढंग से नहीं लेने जा रहे हैं और हम पूरी ताकत के साथ खेलेंगे। जिम्बाब्वे की टीम कुछ अच्छे खिलाड़ियों के साथ बहुत अच्छी है। हैमिल्टन मसाकाद्जा एक बहुत ही वरिष्ठ खिलाड़ी हैं चामू चिभाभा और एल्टन चिगुंबुरा भी वापस आ गए हैं। दौरे पर पहला मैच अहम होता है। हम अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने और मैच जीतने के लिए अपनी सर्वश्रेष्ठ कोशिश करेंगे।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post त्रिकोणीय सीरीज से पहले पाकिस्तानी कप्तान ने कहा नहीं है रैंकिंग जाने की चिंता appeared first on SportzWiki Hindi.