इमरान खान का पकिस्तान का प्रधानमंत्री बनना अब तय हो गया है, तो वही पकिस्तान के जनता का कहना है की वह अब 1992 के उत्सव मनाने के दिन अब लौट आयेंगे. लेकिन इस बार बात क्रिकेट की ख़ुशी पर ही नहीं खत्म होती है, बल्कि देश को 1992 में वर्डकप जीताने वाला आज देश का प्रधानमंत्री बनने जा रहा है. यही नहीं देश को एक क्रिकेटर के रूप में वसीम अकरम जैसा पीसीबी अध्यक्ष पाकिस्तान को मिलने जा रहा है. ये दोनों पकिस्तान क्रिकेट जगत के बड़े सितारे के रूप में एक बार फिर देश की सेवा करने सामने आ रहे है.
एक बार फिर इस खिलाड़ी ने किया 1992 वर्डकप जैसा माहौल

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान आज देश के नए प्रधानमंत्री का कार्यभार संभालने जा रहे है. जिन्होंने 1992 में वर्ल्डकप जीतने जैसी स्थित एक बार फिर देश में बना दी. इनके पदभार संभालते ही वासीम अकरम को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अगले अध्यक्ष के रूप में चुने जाने की पूरी संभावना है.
इस पूर्व क्रिकेटर का पीसीबी अध्यक्ष बनना हुआ लगभग तय

माना ये जा रहा है की वसीम अकरम पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष बनने के लिए सबसे ऊपर खड़े है. पाकिस्तान के एक सदस्य का कहना है कि ये दोनों बड़ी हस्ती पाकिस्तान के लिए क्रिकेट खेलते थे लेकिन अब उसी क्रम को आगे बढाया है. दोनों क्रिकेटर अब देश की बागडोर संभालेंगे जिससे देश नहीं ऊँचाइयों को छुएगा. एक क्रिकेट के माध्यम से तो दूसरा नेता के रूप में देश को संभालेंगे ये देश के लिए सम्मान की बात होगी.
इस व्यक्ति ने पीटीआई से कही ये बात

पीटीआई (पाकिस्तान तेहरिक-इंसाफ) की रिपोर्ट के मुताबिक आम पाकिस्तानी चुनाव में रुझानों के मुताबिक सबसे बड़ी पार्टी है. इस पार्टी वर्तमान पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी को हटा कर किसी को उस स्थान पर लाने के लिए पावर है. पीएमएल-एन सरकार ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में नजम सेठी को लाने के लिए एक समझौता किया था.
अभी तक देखा जाये तो इस दौड़ में अकरम सबसे आगे नजर आता है. यही करण हो सकता है कि अकरम खुद इमरान खान से मिलने चले आये यह बात तो लगभग निश्चित ही अहि की उनका पूर्व कप्तान वर्तमान में पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनने जा रहा है.यह पाकिस्तान के 19वें प्रधानमंत्री के रूप में सपथ लेंगे.
वसीम ने ट्विट कर कही इमरान के लिए ये बात

वसीम अकरम ने ट्विट कर इमरान खान को बधाई दी और कहा कि हमारे देश को नया प्रधानमंत्री मिलने के लिए बधाई यह बहुत सुनहरा अवसर है लेकिन मैं अभी भी उनको कप्तान ही कहूँगा.
Congratulating the new Prime Minister of our Country. It was all very formal but I still got to call him Skipper.#ImranKhanPrimeMinister pic.twitter.com/cuEIv28U3B
— Wasim Akram (@wasimakramlive) July 26, 2018
The post पाकिस्तान के लिए नई जिम्मेदारी संभाल सकते हैं वसीम अकरम appeared first on SportzWiki Hindi.