Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत ने गंवाया विश्व कप में विजयी शुरुआत करने का मौका, इंग्लैंड से खेला ड्रॉ 

लंदन। भारतीय महिला हॉकी टीम ने आखिरी क्षणों में गोल गंवाकर विश्व की दूसरे नंबर की टीम इंग्लैंड के खिलाफ महिला हॉकी विश्व कप में विजयी आगाज करने का मौका गंवा दिया। पूल-बी के अपने पहले मैच में भारतीय महिला हॉकी टीम ने इंग्लैंड से 1-1 से ड्रॉ खेला।

टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया की तैयारियों को झटका, दो गेंदबाज जूझ रहे चोट से

भारतीय टीम के पास इंग्लैंड से राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक के मुकाबले में मिली हार का बदला लेने का भी मौका था, लेकिन यह भी उसने गंवा दिया। राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक के मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 6-0 से शिकस्त दी।

मैच में भारतीय खिलाडिय़ों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। नेहा गोयल ने 25वें मिनट में भारतीय महिला टीम को शुरुआत बढ़त दिलाई। मैच के अन्तिम समय तक लग रहा था कि भारतीय टीम इंग्लैंड को शिकस्त देकर विश्व कप में विजयी शुरुआत कर लेगी, लेकिन 54वें मिनट में लिली ओसले ने इंग्लैंड की ओर से गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर किया। लिली ओसले ने ये गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किया।

युवा टेस्ट: भारत ने श्रीलंका को पारी और 21 रन से हराया, इन खिलाड़ियों ने बिखेरी चमक

विश्व की 10वें नंबर की टीम भारत ने रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड पर अधिकांश समय दबदबा बनाए रखा। शुरुआती दो क्वार्टर में भारतीय टीम ने मेजबान टीम पर दबदबा बनाए रखा। हालांकि इस दौरान इंग्लैंड टीम को पांच पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन एक पर भी गोल नहीं हो सका। इस दौरान गोलकीपर सविता पूनिया ने कई गोल बचाकर इंग्लैंड को कामयाबी हाथ नहीं लगने दी।

भारत ने इंग्लैंड के डिफेंस को लगातार दबाव में बनाए रखा। 25वें मिनट में नेहा गोयल ने फील्ड गोल करके भारत को बढ़त दिलाई। भारत की यह बढ़त तीसरे क्वार्टर में बरकरार रखी। आखिरी क्वार्टर में इंग्लैंड की ओर से हमले तेज हुए। 54वें मिनट में लिली ओसले ने गोल कर इंग्लैंड को हार से बचा लिया। मैच 1-1 से बराबरी पर रहा। विश्व कप में भारतीय टीम का अगला मुकाबला 26 जुलाई को आयरलैंड से होगा।