Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रिकेट के बाद मोहम्मद कैफ ने राजनीति को भी कहा बाय-बाय, अब करेंगे ये काम

पूर्व भारतीय खिलाड़ी और उत्तर प्रदेश के कप्तान रह चुके मोहम्मद कैफ ने क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद राजनीति छोड़ने का भी फैसला किया है। आपको बता दें कि 2014 के लोक सभा चुनाव से पहले कैफ कांग्रेस में शामिल हुए थे और यूपी के फूलपुर से चुनाव लड़ा था। क्रिकेट के मैदान पर हिट रहे कैफ का राजनीतिक डेब्यू कुछ खास नहीं रहा और उन्हें चुनाव में चौथा स्थान प्राप्त हुआ था।

परिवार के साथ बिताना चाहते हैं समय 

यूपी के रहने वाले मोहम्मद कैफ 2016 से छत्तीसगढ़ के लिए रणजी ट्रॉफी खेल रहे थे, इसी से उन्हें आधे समय घर से बाहर रहना पड़ता था।क्रिकेट से  संन्यास की घोषणा के बाद मीडिया से कैफ ने कहा कि

“अब बहुत हो गया क्रिकेट। अब मैं अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताना चाहता हूं।”

साल 2019 फिर लोकसभा चुनाव है और इस बार चुनाव लड़ने के सवाल पर कैफ ने कहा

“अब मैं राजनीति के बारे में सोच भी नहीं रहा हुआ। एक बार चुनाव लड़ लिया वही काफी है।”

उत्तर प्रदेश के क्रिकेट के लिए करेंगे काम 

उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद के रहने वाले मोहम्मद कैफ का कहना है कि अब वह यूपी के युवा खिलाड़ियों के लिए काम करना चाहते हैं। कैफ ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश बोर्ड उन्हें कोई जिम्मेदारी देता है, तो वह उसपर जरूर विचार करेंगे, लेकिन ऐसा कुछ समय बाद हुआ तो क्योंकि अभी वह परिवार को समय देना चाहते हैं।

13 जुलाई को की थी संन्यास की घोषणा 

2006 में भारत के लिए अपना अंतिम वनडे खेलने वाले कैफ ने 13 जुलाई को क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी। इसी तारीख को 2002 में कैफ ने युवराज सिंह के साथ मिलकर भारत को इंग्लैंड में नेटवेस्ट सीरीज के फाइनल में जीत दिलाई थी।

इसी वजह से कैफ ने संन्यास लेने के लिए इस दिन को चुना। भारत के लिए 13 टेस्ट और 125 वनडे खेलने वाले 37 वर्षीय कैफ की गिनती क्रिकेट के सबसे बेहतरीन फील्डरों में होती है।

The post क्रिकेट के बाद मोहम्मद कैफ ने राजनीति को भी कहा बाय-बाय, अब करेंगे ये काम appeared first on SportzWiki Hindi.