Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एंजेलो मैथ्यूज ने टेस्ट क्रिकेट में हासिल की खास उपलब्धि

कोलंबो
श्रीलंका क्रिकेट टीम के आॅलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दाैरान खास उपलब्धि हासिल कर ली। मैथ्यूज ने 10 रनों की पारी खेली, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने टेस्ट में 5,000 रन पूरे कर लिए।

मैथ्यूज ने लुंगी नगिडी के ओवर में शानदार चौका लगाकर यह उपलब्धि हासिल कर ली।  उनके अब 75 टेस्ट मैचों की 133 पारियों में 5,002 रन बनाए हैं, जिसमें 8 शतक आैर 28 अर्धशतक शामिल हैं।

मैथ्यूज 5,000 टेस्ट रन बनाने वाले नौवें श्रीलंकाई क्रिकेटर हैं। उनसे पहले कुमार संगाकारा (12,400), महेला जयवर्धने (11,814), सनथ जयसूर्या (6,973), अरविंदा डी सिल्वा (6,361), मार्विन अट्टापट्टू (5,502), तिलकरत्ने दिलशान (5,492), थिलन समरवीरा (5,492) और अर्जुन राणातुंगा (5,105) ये कारनामा कर चुके हैं।