भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच वनडे सीरीज का अंतिम और निर्णायक मैच 17 जुलाई को खेला जायेगा. भारत और इंग्लैंड के बीच अबतक हुए सीरीज के दो मैचों में एक मैच भारत की टीम ने जीता है और एक मैच इंग्लैंड की टीम ने जीता है.
इस सीरीज में कई खिलाड़ी ऐसे है जो शानदार प्रदर्शन कर रहे है और आज इसी सीरीज के चलते हम आपकों अपने इस खास लेख में पांच ऐसे खिलाड़ियों का नाम बताएंगे, जो इस सीरीज में ‘मैन ऑफ़ द सीरीज’ का खिताब हासिल कर सकते है.
रोहित शर्मा

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने पहले वनडे मैच में 114 गेंदों पर 137 रन की एक शानदार नाबाद पारी खेली थी. रोहित शर्मा के इस शानदार प्रदर्शन के बाद ही वह मैन ऑफ़ द सीरीज के दावेदार बन गये थे.
अगर अब रोहित शर्मा मंगलवार को होने वाले तीसरे वनडे मैच में भी शानदार प्रदर्शन करते है, तो वह ‘मैन ऑफ़ द सीरीज’ के खिताब को भी अपने नाम कर सकते है.
जो रूट

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट के ही शानदार प्रदर्शन के चलते इंग्लैंड की टीम दुसरे वनडे मैच में भारतीय टीम को 86 रन के एक बड़े अंतर से हरा पाई थी.
इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने दुसरे वनडे मैच में 116 गेंदों पर 113 रन की शानदार पारी खेली थी. अगर वह भी तीसरे वनडे मैच में एक और शानदार पारी खेलते है, तो निश्चित ही ‘मैन ऑफ़ द सीरीज’ को अपने नाम कर सकते है.
कुलदीप यादव

कुलदीप यादव इंग्लैंड के दौरे में शानदार फॉर्म में रहे है. कुलदीप यादव ने अपनी घातक गेंदबाजी के चलते पहले वनडे मैच में जहां अपने कोटे के 10 ओवर में 6 विकेट हासिल किये थे.
वही उन्होंने दुसरे वनडे मैच में भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल किये थे. कुलदीप यादव अगर अपनी फॉर्म तीसरे वनडे में भी जारी रखते है, तो वह ‘मैन ऑफ़ द सीरीज’ का खिताब जीत सकते है.
The post भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज में ये खिलाड़ी बन सकता है ‘मैन ऑफ़ द सीरीज’ appeared first on SportzWiki Hindi.