Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : डीआरएस के मामले में धोनी से भी चतुर निकले कुलदीप, ये वीडियो देख हो जायेगा यकीन

भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज  क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. 

इस पहले वनडे मैच में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. पहले गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने अंग्रेज बल्लेबाजों पर अपना कहर बरपा दिया है.

कुलदीप के डीआरएस की वजह से आउट हुए बैरेस्टो

आपको बता दें, कि इस मैच में जब कुलदीप यादव इंग्लैंड की टीम का 31वां ओवर कर रहे थे, तो उनके इस इस ओवर की पांचवी गेंद इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बैरेस्टो को बीट करते हुए उनके पैर पर जा लगी.

इसके बाद कुलदीप यादव और टीम के बाकि सदस्यों ने काफी तेज अपील भी की थी, लेकिन अंपायर ने उनकी यह अपील को ठुकरा दिया था.

कुलदीप यादव को भरोसा था, कि बैरेस्टो आउट है और उन्होंने इसके लिए धोनी और कोहली के पास जाकर कहा, कि हमें डीआरएस लेना चाहिए.

कप्तान कोहली ने भी कुलदीप यादव पर पूरा भरोसा जताया और तुरंत डीआरएस का फैसला कर लिया. डीआरएस में जब देखा गया, तो उसे  पर साफ पता चल गया, कि इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज जॉनी बैरेस्टो पूरी तरह से आउट है और मैदानी अंपायर का निर्णय गलत था.

उसके बाद अंपायर ने अपना फैसला बदलते हुए जॉनी बैरेस्टो को आउट करार दिया और भारतीय टीम को कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी से और उनकी चतुराई से जॉनी बैरेस्टो जैसे अहम बल्लेबाज का विकेट मिल गया.

यहाँ देखे वीडियो

आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते है, कि कैसे कुलदीप यादव ने अपनी शानदार गेंदबाजी के चलते जॉनी बैरेस्टो को बीट करके उनके पैर में गेंद दे मारी और फिर अंपायर के आउट ना देने पर अपनी चतुराई का शानदार नमूना पेश करते हुए जॉनी बैरेस्टो का विकेट भारतीय टीम को दिला दिया.

The post वीडियो : डीआरएस के मामले में धोनी से भी चतुर निकले कुलदीप, ये वीडियो देख हो जायेगा यकीन appeared first on SportzWiki Hindi.