Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सुरेश रैना की मां ने खुद रैना के सबसे जिगरी दोस्त के नाम का किया खुलासा

ज़ूम टीवी ने सुरेश रैना और उनकी मां का एक स्पेशल शो ‘थैंक्स माँम’ के तहत एक इंटरव्यू लिया है. इस इंटरव्यू में सुरेश रैना की मां ने सुरेश रैना के सबसे करीबी दोस्त का भी खुलासा किया है. सुरेश रैना की मां ने खुद खुलासा किया है, कि भारतीय टीम में सुरेश रैना का सबसे करीबी दोस्त एमएस धोनी है.

रैना का सबसे करीबी दोस्त धोनी 

होस्ट अभिषेक शर्मा ने जब सुरेश रैना की मां से पूछा गया, कि रैना का टीम में सबसे करीबी दोस्त कौन है, तो उनकी मां ने तुरंत जवाब देते हुए कहा, “एमएस धोनी”

सुरेश रैना की मां ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा,

“धोनी हमारे घर भी आ गया है. वह हमेशा हमारा हालचाल पूछता रहता है. जब भी वह हमसे मिलता है, वह मेरे पैरों को भी छूता है और हमें सम्मान देता है. मुझे बताता है, कि मैं उसकी मां की तरह हूं. वह मुझे अपने घर आने और मैचों को देखने स्टेडियम में आने के लिए भी कहता रहता है.”

धोनी और रैना ने हासिल की है एक साथ कई उपलब्धि 

आपकों बता दें, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और भारतीय टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज सुरेश रैना ने कई उपलब्धियां हासिल की है.

धोनी और रैना ने एक साथ भारतीय टीम के लिए साल 2007 का टी-20 विश्व कप, साल 2011 का वनडे विश्व कप और साल 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी जीती है. धोनी और सुरेश रैना ने एक साथ चेन्नई सुपर किंग्स के लिए तीन आईपीएल खिताब भी जीते हुए है.

धोनी और रैना फिलहाल इंग्लैंड दौरे में 

एमएस धोनी और सुरेश रैना फिलहाल इंग्लैंड दौरे में है. जहां वह भारत की टी-20 और वनडे टीम में चुने गये है. धोनी और रैना इंग्लैंड के खिलाफ 3 जुलाई को होने वाले टी-20 मैच में भारतीय टीम के लिए खेलते हुए नजर आयेंगे.

The post सुरेश रैना की मां ने खुद रैना के सबसे जिगरी दोस्त के नाम का किया खुलासा appeared first on SportzWiki Hindi.