Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड के खिलाफ पहली बार इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका

स्पोर्ट्स डेस्क। कल यानि 3 जुलाई से शुरू हो रही भारत और इंग्लैंड के तीन मैचों की टी 20 शृंखला का जबरदस्त तरीके से आगाज होने जा रहा है। लेकिन इससे पहले भारतीय टीम को शुरुबाती झटके लग गए है। भारतीय टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर के चोटिल होने के कारण टीम इंडिया से बाहर हो गए है। हाल ही में भारतीय टीम ने आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी-20 सीरीज में क्लीन स्वीप कर शानदार शुरुआत कर दी है लेकिन अभी बताया जा रहा है की इस मुकाबले में भारतीय टीम बहुत बदलाव के साथ नजर आ सकती है। इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए भारतीय टीम जबरदस्त तैयारी में जुटी हुई है। विराट कोहली के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम इस मुकाबले में इंग्लैंड के चुनौतीपूर्ण और व्यस्त दौरे की शुरूआत करने उतरेगी।

रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है की इंग्लैंड जबरदस्त फॉर्म में चल रही है। हाल ही में इंग्लैंड टीम ने ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में 5-0 से जबरदस्त मात दी थी साथ ही इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को एकमात्र टी-20 मैच में भी कंगारू टीम को शिकस्त दी थी। इंग्लैंड टीम की फॉर्म को देखते हुए यह कहा जा सकता है की भारतीय टीम के लिए बहुत बड़ी चुनौती है। साथ ही भारतीय टीम को अभी शुरुआत में ही झटके लग गए है। इंग्लैंड के खिलाफ जसप्रीत बुमराह के चोट के कारण बाहर होने के कारण भारत की टी-20 टीम में तेज गेंदबाज दीपक चाहर को मौका दिया जा सकता है। अगर ऐसा हुआ तो भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से टी-20 क्रिकेट खेलने वाले दीपक पहले राजस्थानी खिलाड़ी बन जाएंगे।

भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, सुरेश रैना, मनीष पांडे, एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, युजेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, उमेश यादव, कु्रणाल पांड्या, दीपक चाहर।

इंगलैंड: इयोन मॉर्गन (कप्तान), मोईन अली, जॉनी बेयरस्टॉ, जेक बॉल, जोस बटलर, सैम कुरान, टॉम कर्रान, एलेक्स हेल्स, क्रिस जॉर्डन, लिआम प्लंकेट, आदिल रशीद, जो रूट, जेसन रॉय, डेविड विली, डेविड मालन।



Herald