Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मित्सुबिशी की इस शानदार कार ने भारत में दी दस्‍तक, इन कारों को देगी टक्‍कर

ऑटो डेस्‍क। भारत में वाहनों की बढती डिमांड को देखते हुए जापान की वाहन निर्माता कंपनी मित्सुबिशी ने अपनी नई शानदार कार को लांच कर दिया हैं। कंपनी ने इस कार को मित्सुबिशी पजेरो स्पोर्ट स्प्लैश के नाम से भारत में लांच किया हैं। इस कार की खास बात ये हैं कि इसे भारत में मल्‍टी कलर ऑप्‍शनस के साथ पेश किया गया हैं। बात अगर कीमत की करें तो भारत में इसे महज 28.85 लाख से 30.50 लाख तक की कीमत में खरीदा जा सकता हैं। इस कार को अगर आप अपने पसंदीदा रंग में खरीदना चाहते हैं तो कंपनी आपको ये सुविधा भी दे रही हैं। दरअसल इस कार को कंपनी ने कुल 30 कस्टम कलर ऑप्‍शनस में पेश किया हैं।

जापान की वाहन निर्माता कंपनी मित्सुबिशी ने इसे दो वेरिएंटस में पेश किया हैं। इस कार को पजेरो स्पोर्ट सिलेक्ट प्लस और स्टैंडर्ड पजेरो स्पोर्ट में पेश किया गया हैं। इस कार के ये दोनो वेरिएंटस एक जैसे कलर ऑप्‍शनस में पेश किये गये हैं। बात अगर इस कार के मैकेनिकली बदलाव की करें तो इसमें काई तब्‍दीली नही की गई हैं। मित्सुबिशी की इस कार में 3.4-लीटर का टर्बोचार्ज्ड, फोर-सिलिंडर डीजल इंजन शामिल किया गया हैं। ये इंजन 175 बीएचपी की पावर जैनरेट करता हैं। इस कार की खास बात ये हैं कि इसमें ऑटोमैटिक 400 एनएम और मैनुअल 400 एनएम का ट्रांसमिशन ऑप्‍शनस भी दिया गया हैं। इन कारों के वेरियंट में अलग-अलग टार्क दिया गया हैं।

इस कार के दोनो वेरिंएटस में एक जैसे फिचर्स के साथ-साथ समान डिजाइन और इंटीरियर दिया गया हैं। इससे पहले भारत में साल 2012 में कंपनी ने पजेरो स्पोर्ट एसयूवी को पेश किया था। भारत में मित्सुबिशी ये कार टोयोटा फॉर्च्यूनर, फोर्ड एंडेवर और पजेरो स्पोर्ट को कडी टक्‍कर दे सकती हैं। भारत में इस कार को कंपनी ने नई नितियों के साथ इन वेरिएंटस में लांच किया हैं।



Herald