खेल डेस्क। भारत के सबसे सफल कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने एक मामले में पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है। जी हां, भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज इन दोनों दिग्गज खिलाडिय़ों को पीछे छोड़ते हुए भारत के सबसे पसंदीदा क्रिकेटर बन गए हैं।
भारत ने दर्ज की बड़ी जीत, ये रहे मैच के हीरो
हाल ही में लगभग चालीस लाख लोगों से एक ऑनलाइन सर्वेक्षण करवाया गया। इस सर्वे में देश के सबसे सफल टेस्ट कप्तान धोनी को पसंद के मामले में 7.7 फीसदी मत मिले हैं। हालांकि इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धोनी से आगे हैं।
इस सर्वे में अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में अनेक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवा चुके सचिन तेंदुलकर को 6.8 प्रतिशत और भारतीय कप्तान विराट कोहली को केवल 4.8 प्रतिशत मत मिले हैं।
टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया को लगा ये बड़ा झटका, चोटिल हुआ ये दिग्गज गेंदबाज
दुनिया के सबसे अमीर एथलीटों में शामिल विराट कोहली को इस मामले में कम मत मिलना हैरानी वाली बात है। भारतीय कप्तान विराट कोहली का सोशल नेटवर्किंग साइटों पर सर्वाधिक फॉलोअर के मामले में नाम शामिल हो चुका है।
भारत को शिकस्त देने के लिए इंग्लैंड ने इस खिलाड़ी का संन्यास तुड़वाकर किया टेस्ट टीम में शामिल
जबकि महेन्द्र सिंह धोनी को हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में खराब प्रदर्शन के कारण आलोचना का सामना करना पड़ा था। इसी सीरीज के दौरान उन्होंने अपने वनडे करियर के दस हजार रन पूरे किए थे।
हॉकी विश्व कप: भारतीय टीम पर मंडराया नॉक आउट से बाहर होने का खतरा
पूर्व भारतीय कप्तान धोनी ने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को 27 मैचों में जीत दिलाई थी। वहीं टीम इंडिया को पहली बार वर्ष 2009 में आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक पर ले गए थे। महेन्द्र सिंह धोनी अब टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। वह केवल भारत की ओर से एकदिवसीय और टी-20 क्रिकेट ही खेलते हैं।