भारतीय टीम के इंग्लैंड दौरे की शुरूआत बहुत ही जबरदस्त तरीके से हुई है। भारतीय टीम की इस मुश्किल दौरे की शुरूआत मंगलवार को तीन मैचों की टी-20 सीरीज के साथ हुई है। तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच मैनचेस्टर में खेला गया, जहां पर भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान इंग्लैंड को आसानी से 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने इस सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

केएल राहुल ने खेली शानदार शतकीय पारी
भारतीय टीम की इस जबरदस्त शुरूआत में स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने बेहतरीन पारी खेली। भारतीय टीम के उभरते बल्लेबाज लोकेश राहुल ने अपनी 101 रनों की तूफानी पारी के दम पर भारतीय टीम को एक आसान जीत दिलाई। केएल राहुल नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आए और पहली ही गेंद से इंग्लैंड के गेंदबाजों पर टूट पड़े।

राहुल ने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर का जड़ा दूसरा शतक
लोकेश राहुल ने इंग्लिश गेंदबाजों की जमकर खबर लेते हुए अपनी पारी के दौरान कई दिलकश शॉट्स खेले। भारतीय टीम का पहला विकेट शिखर धवन के रूप में पहले ही ओवर में खोने के बाद राहुल बल्लेबाजी करने पहुंचे। राहुल ने अपनी आईपीएल की फॉर्म को यहां पर बरकरार रखा। लोकेश राहुल ने बिना किसी जोखिम के आसानी से तेजी से रन जुटाने में कामयाब रहे। राहुल ने अपने टी-20 करियर का दूसरा शतक जड़ते हुए 54 गेंदो में 10 चौके और 5 छक्को की मदद से 101 रन पर नाबाद रहे।

सौरव गांगुली हुए राहुल के मुरिद
लोकेश राहुल की पारी को देख हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। उनके इस तूफानी प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान सौरव गांगुली भी तारीफ करने से अपने आपको रोक नहीं सके। सौरव गांगुली ने ट्वीट करते हुए “केएल राहुल की तारीफ में लिखा कि राहुल को भारत के लिए खेलते देख अच्छा लग रहा है। वो सभी फॉर्मेट में बहुत जरूरी हैं। शानदार पारी.…”
@klrahul11 ..good to see india play Rahul..he is a must in all formats ..superb innings
— Sourav Ganguly (@SGanguly99) July 3, 2018
भारत ने पहला टी-20 मैच 8 विकेट से किया अपने नाम
आपको बता दें कि इस तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में मेजबान इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित 20 ओवर में 159 रनों का स्कोर खड़ा किया था। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने अपने करियर की बेस्ट परफॉरमेंस करते हुए 5 विकेट हासिल किए। इस लक्ष्य के जवाब में भारतीय टीम ने 18.2 ओवर में ही 8 विकेट से जीत हासिल करने में कामयाब रहा।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post सौरव गांगुली को दिखी इस भारतीय खिलाड़ी में सहवाग की झलक, जल्द से जल्द सभी फ़ॉर्मेट में जगह देने की कही बात appeared first on SportzWiki Hindi.