ट्रेवल डेस्क। आपने भारत के कई शहरों की यात्रा की होगी। इन दिनों ज्यादातर लोग आउटिंग का प्लान बनाते हैं। अगर आप रोमांचक सफर का आंनद उठाना चाहते हैं या ऐसी आउटिंग को पसंद करते हैं जो बेहद रोमांचक हों तो आपके लिए भारत के कई ऐसे रास्तों की ट्रेवलिंग यादगार हो सकती हैं जो एडवेंचर से भरपूर हैं। ये सभी रास्ते पहाडियों और घाटीयों से होकर गुजरते हैं और हमेशा यहां कोई ना कोई एडवेंचर होता रहता हैं। यहां की ट्रेवलिंग के दौरान आपको सावधानी बरतनी बिल्कुल जरूरी हैं वरना एक छोटी सी भूल आपको पूरी जिंदगी याद रहेगी। आईये जानते हैं इन रास्तों के बारें में-
गंगटोक-नाथुला रोड:भारत के रोमांचक रासतों में नाथुला दर्रा जाने वाला रास्ता बेहद खौफनाक हैं। ये रास्ता भारत के सिक्किम राज्य में स्थित डोगेक्या श्रेणी में पडता हैं। हिमालय के आस-पास पडने वाले नाथुला दर्रा में घूमने का अपना ही एक आनंद हैं। यह रास्ता भारत को दक्षिण तिब्बत की चुम्बी घाटी से जोडता हैं। नाथूला दर्रा की ऊंचाई तकरिबन 14 हजार 200 फीट हैं। अगर आप कैलाश मानसरोवर की यात्रा करना चाहते हैं तो इस रास्ते से जा सकते हैं। हालफिलहाल पडौसी मुल्क चीन ने इस रास्ते को खोल दिया हैं। अगर आप विश्व की सबसे खतरनाक सडक पर जाना चाहते हैं तो गंगटोक से नाथुला दर्रा को जोडने वाली रोड को इसका खिताब मिला हुआ हैं। 'न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन' नाथूला दर्रे से बिल्कुल पास स्थित हैं। ये गंगटोक के नजदीक हैं जो हिल स्टेशन के रूप में जाना जाता हैं।
धनोल्टी से मसूरी:अगर आप किसी रोमांचक यात्रा का अनुभव करना चाहते हैं तो धनोल्टी से मसूरी का सफर आपके लिए बेहद यादगार हो सकता हैं। इस यात्रा में आपको जंगलों से होकर गुजरना पडेगा। इसके अलावा इस रास्ते में बर्फ की पहाड़ी और खतरनाक घाटियां देखने को मिलेगी। कई जगह रास्तें में आपको गांवों की छोटी-छोटी गलियों से होकर गुजरना पडेगा। ये एडवेंचर रास्ते उत्तराखंड में पडते हैं। यहां की यात्रा में आपको एक अनुभवी ड्राइवर की आवश्यकता होगी क्योंकि यहां की खतरनाक सडकें हर इंसान की सांसे फूला देती हैं। इस यात्रा के दौरान आपको कई खूबसूरत स्थान देखने को मिलेंगें।
रोहतांग पास:हिमाचल प्रदेश राज्य में जाने के लिए बेहद खौफनाक रास्तों से होकर गुजरना पडता हैं। हिमाचल प्रदेश को क्रॉस करने के बाद लेह-लद्दाख के रास्ते पर रोहतांग पास आता हैं। इस जगह तक पहुंचने के लिए आपको काफी विस्तृत पहाडी क्षेत्र क्रॉस करना पडता हैं। अगर आप अच्छे ड्राइवर हैं तो यहां जा सकते हैं मगर अनुभवहीन ड्राइवर के लिए ये मौत का रास्ता बन सकता हैं, दरअसल यहां हर वर्ष कई दुर्घटनाएं होती हैं। पहले इस जगह को भृगु तुंग के नाम से जाना जाता था। मनाली में नाईट स्टे करने के बाद यहां जाना किसी रोमांच कम नही होता। यहां दिसंबर से मार्च तक आपको बर्फ देखने को मिलती हैं मगर बाकी समय यह रास्ता बिल्कुल खूला हुआ होता हैं।
Herald