लाइफस्टाइल डेस्क। लडक़ा हो या लडक़ी हर कोई इस फैशन के दौर में अलग और स्टाइलिश दिखना चाहता है। हां ये भी सच है कि लड़कियां लडक़ों से ज्यादा फैशन के बारे में सर्तक रहती है और जो चीजें टे्रंड में चल रही होती है उन्हें पहनना पसंद करती है।
लड़कियां मार्केट में मिल रहे उन ऑउटफिट्स को कैरी करना पसंद करती है जो उन्हें स्टाइलिश और अलग दिखाने में मदद करते है। सिम्पल ऑउटफिट से अगर आप बोर हो गई है तो आज हम आपको बताने जा रहे है ऐसे ऑउटफिटस जिनकी मदद से आप इस मानसून सीजन के दौरान स्टाइलिश नजर आ सकती है।
स्कर्ट
मानसून में आपके लिए स्कर्ट सबसे बेस्ट ऑपशन है और आप स्कर्ट को कॉप टॉप के साथ कैरी कर सकती है और इस तरह आप मानसून के मौसम में दोस्तों के बीच रॉक कर सकती है। आप प्लेन स्कर्ट के साथ प्रिंटेड टॉप पहन सकती है या फिर प्रिंटेड स्कर्ट के साथ आप प्लेन टॉप वियर कर सकती है। स्कर्ट में साथ और भी स्टाइलिश लुक के लिए हाई हील्स कैरी करे।
बॉयफ्रेंड जीन्स
इन दिनों बॉयफ्रेंड जीन्सकाफी फैंशन में चल रही है। यदि आपको बॉयफें्रड जीन्स पसंद है तो ये बहुत ही अच्छी बात है क्योंकि मानसून में इसे कैरी करके आप स्टाइलिश नजर आ सकती है। स्लिम फिट वाले लोगों के लिए मानसून के लिए बॉयफें्रड जीन्स सबसे अच्छा ऑपशन है। ये स्टाइलिश दिखते हैं और स्टेट होने की वजह से बारिश में पहनने के लिए कम्फटेबल भी होती है।
शॉर्टस
बारिश के मौसम में हमेशा शॉर्ट्स सबसे अच्छा विकल्प है क्योंकि बारिश के दौरान आरामदायक होते हैं। आप स्टाइलिश दिखने के लिए इन्हें कॉप टॉप के साथ वियर कर सकती है और अपने बालों को खुला रख सकती है।
सिगरेट पैंट
ये पैंट हल्के होते हैं और जब वे गीले होते हैं तो आपके शरीर से चिपकते नहीं हैं। आप इस ऑफिशली और केजूअली वियर कर सकती है। सिगरेट पैंट आपको डिफरेंट और क्लासी लुक देने में आपकी मदद करेगा।
Herald