Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अर्जुन तेंदुलकर अपनी डेब्यू सीरीज में रहे नाकाम, इन युवा खिलाड़ियों ने बटोरा लाइमलाइट

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने हाल ही में अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज किया। सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जन तेंदुलकर को श्रीलंका अंडर-19 टीम के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में मौका मिला और जूनियर तेंदुलकर से बड़ी उम्मीदें भी थी।

अर्जुन तेंदुलकर अपने डेब्यू पर रहे नाकाम

अर्जुन तेंदुलकर को श्रीलंका के अंडर-19 टीम के खिलाफ एक तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में शामिल किया गया। श्रीलंका अंडर-19 टीम के खिलाफ खेली गई दो मैचों की यूथ टेस्ट सीरीज को भारतीय अंडर-19 टीम ने आसानी से क्लीन स्वीप कर 2-0 से अपने नाम कर लिया लेकिन इस सीरीज में जूनियर तेंदुलकर का प्रदर्शन पूरी तरह से फिका रहा।

जूनियर तेंदुलकर ने पहले ही दिन ले लिया था पहला विकेट

17 जुलाई को भारतीय अंडर-19 टीम श्रीलंका अंडर-19 टीम के खिलाफ उन्हीं की जमीं पर उतरी। भारतीय अंडर-19 टीम के लिए खेल रहे अर्जुन तेंदुलकर के लिए ये पहला इंटरनेशनल मैच था। अपने इस डेब्यू मैच पर अर्जुन ने शुरूआत तो बेहतरीन की और पहले ही दिन श्रीलंका अंडर-19 टीम की पहली पारी में अपना दूसरा ओवर फेंकते हुए डेब्यू विकेट हासिल कर लिया।

अर्जुन ने सीरीज में 14 कर बनाए ,तो लिए केवल 3 विकेट

इसके बाद अर्जुन तेंदुलकर का नाम सुर्खियों में छा गया। हर तरफ बस जूनियर तेंदुलकर ही छाए हुए थे। लेकिन इस अच्छी शुरूआत के बाद अर्जुन बुरी तरह से नाकाम रहे। उनको इस टेस्ट सीरीज में जहां चार पारियों की गेंदबाजी में केवल तीन विकेट ही हाथ लग पाए, तो वहीं बल्लेबाजी में भी अर्जुन कुछ खास नहीं कर सके और दो पारियों में 0 और 14 रन का स्कोर ही बना सके।

कुछ अंडर-19 खिलाड़ियों ने किया प्रभावित

एक तरफ जहां अर्जुन तेंदुलकर तो अपने डेब्यू सीरीज में पूरी तरह से नाकाम रहे तो वहीं दूसरी तरफ अंडर-19 भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने श्रीलंका के दौरे पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। भारतीय टीम के अंडर-19 टीम के सितारों ने हर किसी को प्रभावित किया। इन खिलाड़ियों में पवन शाह, अथर्व तायडे और आयुष बदोनी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया।

पवन शाह  सीरीज में 320 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. जिसमें से उन्होंने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 282 रन बनाकर भारतीय अंडर-19 क्रिकेट इतिहास में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का रिकॉर्ड बना दिया । तो वहीं अथर्व तायडे ने 290 रनों का योगदान दिया। आयुष बदोनी ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 185 रन बनाने के साथ ही 10 विकेट हासिल किए।

India's glorious beginnings from centuries of Taede and Shah

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post अर्जुन तेंदुलकर अपनी डेब्यू सीरीज में रहे नाकाम, इन युवा खिलाड़ियों ने बटोरा लाइमलाइट appeared first on SportzWiki Hindi.