टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी सुर्ख़ियों में बने रहते है.बल्ले से गेंदबाजों की धुलाई करने वाला यह बल्लेबाज अब मैच में कमेंट्री करता दिख जाता है. बचा खुचा समय सोशल मीडिया पर स्पेंड कर देता है.
सोशल मीडिया पर सहवाग अपने फनी कमेंट्स के वजह से चर्चा में रहते है. इसी वजह से सहवाग सिर्फ ‘मुल्तान के सुल्तान’ ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया के भी सुल्तान बन गए हैं.
सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों के व्यक्तिगत और व्यवसायिक जीवन पर नजर रखने वाली टीएसदी कॉर्प कंपनी का मानना है कि सोशल नेटवर्किंग साइट पर जितने भी क्रिकेटर सक्रिय रहते हैं उनमें सहवाग का नाम सबसे ऊपर होता है. चाहें वह ट्विटर हो या फेसबुक, सहवाग हर जगह हमेशा उपलब्ध रहते हैं.

सहवाग का अपना अलग अंदाज होने की वजह से ये सोशल मीडिया पर छाये रहते हैं. यहां इनके चाहने वालों की तादाद लंबी चौड़ी है. शादी की सालगिरह से लेकर बर्थडे तक का बधाई देने का तरीका सहवाग का अंदाज निराला होता है. इसके अलावा वह अकसर ऐसे वीडियो पोस्ट करते हैं जो हंसी के लायक होती है.
सहवाग को हाल ही में एक सोशल मीडिया सर्वे में सबसे मनोरंजक और सूचनात्मक सोशल मीडिया हैंडलर का खिताब दिया गया था. सहवाग अक्सर ट्विटर के माध्यम से फनी वीडियो, ट्वीट्स और फोटो शेयर करते रहते हैं.

टीएसदी कॉर्प कंपनी के सह-संस्थापक पंकज राहुल सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा, “सहवाग, सचिन तेंदुलकर, मोहम्मद कैफ, हरभजन सिंह और इरफान पठान, ऐसे खिलाड़ी हैं जो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सक्रिय रहते हैं और लगातार अपनी तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं.”
कंपनी का कहना है कि ये खिलाड़ी इंस्टाग्राम पर 50 प्रतिशत, ट्विटर पर 40 प्रतिशत और फेसबुक पर 10 प्रतिशत सक्रिय रहते हैं. इनमें तीनों सोशल नेटवर्किंग साइट पर सहवाग सबसे ज्यादा सक्रिय रहते हैं.
उन्होंने कहा कि वह खिलाड़ियों के व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन का ख्याल रखती है उन्हें सोशल मीडिया पर खुद को और बेहतर तरीके से प्रदर्शित करने में मदद करती है.
इसके अलावा कंपनी खिलाड़ियों के जन्मदिन, प्रदर्शन और जीवन के पड़ावो को वीडियो और क्रिएटिव्स के माध्यम से प्रशंसकों तक पहुंचाने का काम करती है.
The post क्रिकेट से सन्यास ले चुके वीरेंद्र सहवाग ने हासिल की ये ख़ास उपलब्धी, विराट भी रह गये पीछे appeared first on SportzWiki Hindi.